प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। जानिए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान और पीएम मोदी के संबोधन की सभी मुख्य बातें।

100 सप्ताह चलेगा राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया है। मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ शुरू किया गया यह राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक बदलाव का दूत बनाना है। इस दौरान देश भर में हर रविवार को विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में जागरूकता फैलाई जा सके और लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
सामूहिक शक्ति का महत्व:
पीएम मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों में अपार ताकत होती है और इसी शक्ति के बल पर यह अभियान देश के हर युवा के दिल तक पहुंचेगा।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य: उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना, आत्मविश्वास से भरा होना और नशे की लत से दूर रहना बेहद जरूरी है।
काशी से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत:
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत पिछले साल काशी से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी और आज इस नेक कार्य में 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन जुड़ चुके हैं।
ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई:
सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि देश में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत पहले की तुलना में कई गुना अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं और हजारों करोड़ रुपये के अवैध ड्रग्स जब्त किए गए हैं।
पारिवारिक संवाद और सामाजिक सहयोग:
पीएम मोदी ने परिवारों से अपील की कि यदि कोई युवा गलती से इस लत का शिकार हो जाए, तो इसे सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से छिपाएं नहीं। मेडिकल सहायता और खुले संवाद की संस्कृति अपनाकर उसे इस भंवर से बाहर निकालें।
दुश्मन देशों की साजिशों से सावधान रहना:
प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि दुश्मन देश हमारे युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की साजिशें रचते हैं और देश को बर्बाद करने के अपने आतंक-प्रेरित एजेंडे के तहत ड्रग्स की सप्लाई का सहारा लेते हैं।
/
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। जानिए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान और पीएम मोदी के संबोधन की सभी मुख्य बातें।
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण के केरल-कर्नाटक में जहां प्राकृतिक आपदाओं के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग लापता हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के खिलाफ नेशनल टाउन हॉल में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जानिए केजरीवाल ने क्या-क्या मांगें रखीं।
संसद परिसर में संत वेशभूषा पहनकर राजनीतिक प्रदर्शन करने के विरोध में काशी के पातालपुरी मठ के महंत बालक दास के नेतृत्व में संतों ने पप्पू यादव, राहुल गांधी और अन्य नेताओं पर FIR के लिए कोतवाली थाने में तहरीर दी।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राष्ट्रीयता की पुष्टि और मूल देश की अनुमति के बिना किसी विदेशी नागरिक को निर्वासित नहीं किया जा सकता। जानिए पूरी प्रक्रिया।
जैश-ए-मोहम्मद आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बंगाल एसटीएफ ने उसकी महिला मित्र अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता केवल हमीम की परिचित नहीं, बल्कि पूरे आतंकी माड्यूल की सक्रिय सदस्य थी।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जुलाई 2026 का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। देश के वस्तु एवं सेवा कर संग्रह ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई में जीएसटी का कुल संग्रह 2.11 लाख करोड़ रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह