रीवा में नीट यूजी परीक्षा के दौरान सख्ती इतनी रही कि छात्राओं को फुलिया उतरवाने के लिए सुनार बुलाना पड़ा। जूते, गहने और कई वस्तुएं बाहर रखवाकर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नीट यूजी की परीक्षा में गजब की सख्ती देखने को मिली। जूता मोजा, फुल बाह की शर्ट, कान, नाक में सोने की बालियां तक पहन कर किसी छात्र को इंट्री नहीं मिली। कई छात्राएं सोने की बालियां और फुलिया पहन कर पहुंच गर्इं थी। परीक्षा हाल के बाहर ही रोक दिया गया। फुलिया जब नहीं उतरी तो सोने चांदी की दुकान से सुनार को बुलाना पड़ा। सुनार ने फुलिया उतारी, तब इंट्री मिली। इस तरह की कई दिक्कतों का सामना छात्रों को करना पड़ा।
आपको बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए गए थे। किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। पहनावे में भी पाबंदी थी। छात्रों को परीक्षा देने क्या पहन कर आना है, यह भी पहले से ही तय किया गया था। इसके बाद भी कई छात्रों ने लापरवाही बरती। इसका खामियाजा उन्हें परीक्षा हाल के बाहर उठाना पड़ा। कई छात्र जूते पहन कर पहुंच गए थे। उन्हें रोक दिया गया। जूते मोजे उतरवाए गए। पास में कोई विकल्प नहीं था तो नंगे पैर परीक्षा हाल तक जाना पड़ा। इसी तरह छात्राओं के साथ भी समस्या हुई।
कई छात्राएं नाक, कान में सोने की बालिया पहन कर पहुंच गर्इं थी। उन्हें भी परीक्षा हाल में जाने से रोका गया। बाद में उन्हें बालियां और फुलिया उतरवाना पड़ा। तब जाकर उन्हें परीक्षा हाल में इंट्री मिली। परीक्षा एक पाली में ही आयोजित हुई। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कहीं भी नकल जैसी बात सामने नहीं आई। परीक्षा में सख्ती साफ देखने को मिली।
पानी की बाटल और प्रवेश पत्र ले जा पाए
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड साइज की फोटो, आईडी और पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई। इसके अलावा पहनावे पर भी विशेष पाबंदी रही। छात्रों को बिना बाजू, पॉकेट, जिपर, बैज वाले हल्के कपड़ और लड़कियों के लिए बिना कढ़ाई और बिना बाजू वाले कपड़े ही स्वीकार किए गए। लो हील की चप्प, सैंडल में ही छात्रों को प्रवेश दिया गया।
यह सब बाहर ही निकलवाए गए
परीक्षा हाल में अंदर जाने के पहले ही परीक्षार्थियों को जांच से गुजरना पड़ा। कई छात्रों के पास ज्यामिति पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन स्कैनर, बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, कोई भी घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, आभूषण, धातु की वस्तुएं मिली उन्हें बाहर ही रखवाया गया। इसके बाद ही इंट्री मिली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।