एनएचएम ने मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हर मातृ मृत्यु की वर्बल ऑटोप्सी, समयबद्ध जांच और मासिक समीक्षा अनिवार्य होगी। नियमों के पालन पर ही प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश में मातृ मृत्यु दर कम करने और स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों की पहचान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मातृ मृत्यु वर्बल आॅटोप्सी (एमडीएसआर) और जिला स्तरीय मातृ मृत्यु समीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मिशन की वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. अर्चना मिश्रा द्वारा जारी आदेश में सभी सीएमएचओ और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मातृ मृत्यु प्रकरण की समयबद्ध जांच, समीक्षा और रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। इसके लिए जिले और ब्लॉक स्तर पर जवाबदेही तय की गई है।
हर माह होगी विस्तृत समीक्षा
मातृ मृत्यु के मामलों की गहन समीक्षा के लिए जिला स्तर पर मासिक विस्तृत एमडीएसआर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक नियमित जिला समीक्षा बैठकों के अतिरिक्त होगी।बैठक की अध्यक्षता सीएमएचओ करेंगे, जबकि जिला स्वास्थ्य अधिकारी सह-अध्यक्ष रहेंगे। इसमें सिविल सर्जन, ब्लड बैंक अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास विभाग, 108 एम्बुलेंस, आईएमए, एफओजीएसआई प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और हितधारक शामिल होंगे। एनएचएम ने जिला स्तरीय विस्तृत एमडीएसआर समीक्षा बैठकों के आयोजन के लिए प्रति बैठक 10 हजार रुपए खर्च करने की अनुमति दी है। यह राशि गतिविधि कोड एमएच.1.9.ई से व्यय की जाएगी। एक बैठक में लगभग 40 प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है।
हर मातृ मृत्यु की होगी वर्बल ऑटोप्सी
निर्देशों के अनुसार मातृ मृत्यु के प्रत्येक मामले में वर्बल ऑटोप्सी कर मृत्यु के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके लिए अधिकतम तीन सदस्यीय टीम गठित होगी जिसमें एक चिकित्सा अधिकारी (एमओ), एक आशा कार्यकर्ता तथा एएनएम, सीएचओ, एलएचवी या बीसीएम में से एक सदस्य शामिल रहेगा।प्रत्येक पूर्ण वर्बल ऑटोप्सी पर टीम को कुल 600 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी, यानी प्रति सदस्य 200 रुपए। यदि टीम में तीन से अधिक सदस्य होंगे तो निर्धारित राशि का ही विभाजन किया जाएगा।
इन शर्तों पर ही मिलेगा भुगतान
एनएचएम ने स्पष्ट किया है कि प्रोत्साहन राशि तभी देय होगी जब मातृ मृत्यु की सूचना एमडीएसआर पोर्टल, अनमोल और एचएमआईएस में दर्ज की गई हो। मृत्यु के 21 दिनों के भीतर वर्बल आॅटोप्सी पूरी कर ली गई हो। फॉर्म-5 सहित सभी दस्तावेज और जांच रिपोर्ट एमडीएसआर पोर्टल पर अपलोड किए गए हों। ब्लॉक मेडिकल आॅफिसर और बीसीएम द्वारा सत्यापन किया गया हो। किसी भी शर्त के अपूर्ण रहने पर भुगतान नहीं किया जाएगा।
जवाबदेही बढ़ाने पर जोर
एनएचएम के अनुसार मातृ मृत्यु समीक्षा का उद्देश्य केवल मृत्यु के कारणों की पहचान करना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद कमियों को दूर करना और विभिन्न स्तरों पर समन्वय बढ़ाना भी है। नियमित समीक्षा से जवाबदेही तय होगी और सुधारात्मक कार्रवाई को गति मिलेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक: तबादला अवधि 24 घंटे बढ़ी, इंदौर मेट्रो का बजट 12,900 करोड़ हुआ, स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 को मिली मंजूरी। विस्तृत अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने पूर्व पत्नियों के खिलाफ शाहपुरा थाना और साइबर क्राइम शाखा में मानहानि का केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी पूर्व पत्नियां व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के जरिए दीपक जोशी की छवि धूमिल कर रही हैं।
ट्विशा शर्मा मौत केस में आज हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत से आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां पूर्व जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया।वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि सीबीआई ने अभी पुलिस रिमांड नहीं मांगी है और केवल न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आवेदन प्रस्तुत किया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में EOW ने निगम अधिकारी पोला राव के घर बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। जिसमें निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापा मारकर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच की जा रही है। आपको बता दें टीम आय और संपत्ति का हिसाब खंगाल रही है।
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रस्तावित है। इसको लेकर सभी विभाग कवायद में जुट गए हैं। इसी सत्र में सरकार वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इसके साथ ही आधा दर्जन के करीब लंबित विधेयक भी सदन के पटल पर सरकार रखेगी।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने नेपाल भागने की खबरों का खंडन किया है। जमानत रद्द करने की मांग और सीबीआई जांच की मांग के बीच जानें क्या है पूरा मामला।
एमपी बोर्ड टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिलने भोपाल के भीमनगर स्लम पहुंचे CM मोहन यादव। मुख्यमंत्री ने छात्रा की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने और पक्का घर बनवाने का दिया भरोसा। जानिए क्या है टॉपर का सपना।
भोपाल एटीएस ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। काजी कैंप से गिरफ्तार फराज और उसके साथियों के जरिए चार राज्यों में फैले स्लीपर सेल और विदेशी फंडिंग का बड़ा खुलासा हुआ है।
भीषण गर्मी के बावजूद कम बिजली खपत दिखाने वाले और स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं की जांच होगी। बिजली विभाग ने विशेष तकनीकी टीम गठित कर संदिग्ध मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई महज दो दिन में बेअसर दिखी। ठेले, गुमटियां और अवैध पार्किंग फिर लौट आईं, जबकि एम्बुलेंसों के लिए बनाई गई नई व्यवस्था भी धरातल पर नहीं उतरी।