ओमान के तट के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हुए हमलों पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। हमले में 3 भारतीयों की मौत के बाद भारत ने अमेरिकी CDA को तलब किया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के खाड़ी इलाके में भारतीय नाविकों वाले व्यावसायिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर भारत सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। ओमान के तट के पास हुए एक ताजा हमले में तीन भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो गई है। भारत ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें तुरंत रोकने की मांग की है।
विदेश मंत्री ने खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम अपने नाविक समुदाय की सुरक्षा और भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।"
ओमान तट के पास हुए हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना पर अपना सख्त विरोध दर्ज कराने के लिए भारत ने अमेरिकी 'चार्ज डी अफेयर्स' (CDA) को तलब किया था। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे ये हमले मिडिल ईस्ट में चल रहे व्यापक संघर्ष का सीधा नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों पर लगाम लगनी चाहिए और क्षेत्र में शांति बहाल होनी चाहिए।
शिपिंग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों का ब्यौरा साझा किया। उनके अनुसार, 8 जून से अब तक भारतीय क्रू वाले तीन जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है:
8 जून ('मैरिवेक्स' - Marivex):
इस जहाज पर हमले के बाद आग लगने की खबर आई थी। राहत की बात यह रही कि जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।
10 जून ('एमटी सेटेबेलो' - MT Settebello):
इस जहाज पर हुए हमले में 24 भारतीय नाविक सवार थे। दुर्भाग्य से, इस हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जबकि शेष 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया। शुरुआत में ये तीनों लापता थे, लेकिन बाद में इनकी मौत की पुष्टि हुई।
11 जून ('एमटी जलवीर' - MT Jalveer):
गुरुवार को हुए इस ताजा हमले में 'एमटी जलवीर' को निशाना बनाया गया। हालांकि, इस जहाज पर मौजूद सभी 20 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल) ने इस घटनाक्रम को नैतिक आधार बनाकर पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों पर भगवंत मान सरकार को बुरी तरह घेर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में बयान देते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को आदेश देने के बजाय संवाद और तर्क के जरिए सही दिशा दिखानी चाहिए। जानिए उनके बयान की मुख्य बातें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें इस बड़े परीक्षा घोटाले से जुड़ी सभी नई अपडेट्स और गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जानिए शनिवार को होने वाली सरकार-प्रतिनिधिमंडल बैठक से जुड़ी बड़ी अपडेट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह