पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमावर्ती इलाकों में सैन्य कार्रवाई को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जुबैहुल्लाह मुजाहिद ने गंभीर दावा करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना की एयरस्ट्राइक में कम से कम नौ अफगान नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मुजाहिद के अनुसार, बुधवार रात अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे तीन मकान पूरी तरह तबाह हो गए।
दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान की तरफ से भी बयान सामने आया है। पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि अफगानिस्तान की सीमा के भीतर किए गए लक्षित हवाई हमलों में कम से कम 22 आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई सीमा पार सक्रिय आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से की गई थी। हालांकि, दोनों पक्षों के दावों में जमीन-आसमान का अंतर है, जहां पाकिस्तान इसे आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता बता रहा है, वहीं तालिबान सरकार इसे आम नागरिकों पर अत्याचार करार दे रही है।
अफगानिस्तान के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले 24 सितंबर को कंधार, पक्तिया और खोस्त में हुए हमलों में चार नागरिकों के मारे जाने की बात कही गई थी। वहीं, उसके तीन दिन पहले कुनार और पक्तिका में भी ऐसे ही हमलों में तीन लोगों की जान जाने की खबर सामने आई थी। इन लगातार हो रही सैन्य कार्रवाइयों से दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक और सामरिक संबंध न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं।
तालिबान प्रवक्ता जुबैहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर अपनी घरेलू विफलताओं और आंतरिक राजनीतिक-आर्थिक संकटों से ध्यान भटकाने के लिए अफगानिस्तान को निशाना बनाने का बड़ा आरोप लगाया है। इसके साथ ही, उन्होंने 7 अगस्त को मक्का में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते का भी मुद्दा उठाया। इस समझौते के तहत किसी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाता है। मुजाहिद का आरोप है कि पाकिस्तान इस रक्षा समझौते की आड़ में जानबूझकर क्षेत्रीय तनाव को बढ़ावा दे रहा है।
पाकिस्तान की इस सैन्य कार्रवाई को खुली आक्रामकता और अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन बताते हुए तालिबान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तालिबान प्रवक्ता ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान इस सैन्य दबाव का उचित और कड़ा जवाब देगा। फिलहाल, सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते तनाव के कारण पूरे क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा हालात बने हुए हैं।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह