पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी के लंदन दौरे के दौरान ब्रिटिश पुलिस ने उनकी कार को रोककर विस्तृत तलाशी ली। यह घटना पाकिस्तान की गिरती अंतर्राष्ट्रीय साख को उजागर करती है।

लंदन. स्टार समाचार वेब.
पाकिस्तान के लोगों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का अविश्वास अब यहाँ के बड़े मंत्रियों के साथ होने वाली घटनाओं से भी स्पष्ट हो रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी को लंदन में ब्रिटिश पुलिस की कड़ी जाँच का सामना करना पड़ा।
यह घटना उस समय हुई जब गृहमंत्री मोहसिन नकवी (जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं) अधिकारियों से मिलने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय पहुँचे थे। लंदन के दौरे पर नकवी की कार को ब्रिटिश पुलिस ने रोका और उनकी गाड़ी की सघन तलाशी ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यह कोई सामान्य रूटीन चेकिंग नहीं थी। पुलिस ने कार की हर दिशा से विस्तृत जाँच की। इस अप्रत्याशित घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह दर्शाया है कि दुनिया यहाँ के नागरिकों और यहाँ तक कि उच्च पदस्थ मंत्रियों को भी किस नज़र से देखती है।
यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी हस्ती को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह की फजीहत झेलनी पड़ी हो।
राजदूत की वापसी: इसी साल मार्च में, तुर्कमेनिस्तान में नियुक्त पाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान को अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया था और उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था।
आंतरिक विवाद: यहाँ तक कि पाकिस्तान के राजनेता भी आपस में एक-दूसरे की सार्वजनिक रूप से खूब फजीहत करते हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी सांसद ने तो सेना प्रमुख आसिम मुनीर को 'सेल्समैन' तक कह दिया था।
मोहसिन नकवी, जो फरवरी 2024 से पीसीबी के चेयरमैन हैं, जनवरी 2023 से फरवरी 2024 तक पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और 'सिटी मीडिया ग्रुप' के संस्थापक हैं। उनकी कार के साथ हुई यह घटना बताती है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की साख लगातार सवालों के घेरे में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।
ईरान संकट के बीच 20 हजार टन LPG लेकर मार्शल आइलैंड्स का टैंकर 'सिमी' सुरक्षित गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। जानिए होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स।
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया चीन दौरे के बाद एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले सभी गिफ्ट, बैज, फोन और दूसरे सामान ट्रंप के विमान एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले डस्टबिन में फेंक दिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है। तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुपरकंप्यूटर सहित 7 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
जापान के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। मियागी प्रांत के पास आए इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद वैश्विक राजनीति गरमा गई है। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद चीन जाकर शी जिनपिंग से इस महामुलाकात का सच जानेंगे। जानिए क्रेमलिन ने क्या कहा।
ओमान के पास गुजरात का मालवाहक जहाज MSV हाजी अली संदिग्ध हमले के बाद डूब गया। 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित। हफ्ते भर में गुजरात के दूसरे जहाज पर हमला।
युद्ध केवल सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आर्थिक (ईंधन संकट), सामरिक (अमेरिकी इनाम) और राजनयिक (सऊदी-ईरान तल्खी) परिणाम वैश्विक स्तर पर महसूस किए जा रहे हैं।
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।