पन्ना में रिकॉर्ड बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन जिला अस्पताल में जलभराव ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वार्डों में पानी भरने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और ड्रेनेज सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले में इस वर्ष मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और जल स्रोतों में पानी की आवक बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। मंगलवार को जारी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस बार अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 8.98 इंच अधिक बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा अजयगढ़ में 66.4 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि पूरे जिले में औसतन 45.1 मिमी (1.8 इंच) बारिश हुई। जिला प्रशासन के अनुसार 1 जून से अब तक जिले में कुल 174.0 मिमी (6.9 इंच) औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 52.67 इंच था। पन्ना जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 1176.4 मिमी निर्धारित है, जिसके मुकाबले अब तक लगभग 14.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। इधर, भारी बारिश के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना की व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, डिलीवरी वार्ड और गैलरियों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्डों में जलभराव होने से मरीज अपने बेड तक सीमित हो गए। दवा लेने, इंजेक्शन लगवाने और शौचालय तक जाने में भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक डिलीवरी वार्ड में रही, जहां नवजात शिशुओं और प्रसूताओं के वार्ड के बाहर पानी भर जाने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया। मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। मरीज के परिजन ने बताया कि सर्जिकल वार्ड में गंभीर मरीज भर्ती हैं, लेकिन चारों ओर पानी भर जाने से डॉक्टरों, नर्सों और मरीजों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की पुरानी इमारत स्तर से लगभग पांच फीट नीचे होने के कारण हर वर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।
उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण कार्य के चलते ड्रेनेज लाइन बाधित हो गई है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हुई है। निर्माण एजेंसी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है और पानी निकासी के लिए तत्काल सफाई कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जलभराव से किसी प्रकार की बीमारी फैलने की आशंका नहीं है तथा परिसर से पानी निकालने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश ने जहां जिले में जल संरक्षण की उम्मीदों को मजबूत किया है, वहीं जिला अस्पताल में जलभराव की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और ड्रेनेज सिस्टम पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो हर बरसात में मरीजों को इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ेगी।
शहर के कई इलाकों में भरा पानी
शहर में बारिष से जहां लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं जनजीवन भी प्रभावित रहा। शहर के कई इलाकों में बारिष का पानी घुस जाने से लोग परेषान नजर आए। शहर के रानीगंज, बेनीसागर, आगरा मोहल्ला और धाम मोहल्ले में कई इलाकों में पानी भराव देखा गया। देर रात से शुरू हुई बारिष दोपहर तक जारी रही, जिससे लोगों को गर्मी से भी निजात मिली। वहीं पुराना पन्ना स्थित किलकिला नदी के वाटर फाल को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मौसम का लुफ्त उठाया।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने टिकट को लेकर पार्टी हाईकमान को बड़ी छूट दी है। जानिए दतिया की चुनावी हलचल और संभावित प्रत्याशियों के नाम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। सरदार सरोवर परियोजना में राज्य को बड़ी आर्थिक राहत, रक्षा क्षेत्र में निवेश और शिक्षा-संस्कृति में मध्यप्रदेश के प्रथम आने की विस्तृत जानकारी।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वर्ष 2019 से 2023 के बकाया एरियर्स का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। सरकार पर 1400 करोड़ का वित्तीय भार। जानें पूरी अपडेट
सीधी के भुईमाड़ थाने में प्रधान आरक्षक पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि घटना ने पुलिस सुरक्षा और संसाधनों की कमी पर सवाल खड़े किए।
पन्ना में रिकॉर्ड बारिश से किसानों को राहत मिली, लेकिन जिला अस्पताल में जलभराव ने मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वार्डों में पानी भरने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और ड्रेनेज सिस्टम की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और अधिकारियों के लिए ई-अटेंडेंस व्यवस्था सख्त कर दी है। अब 200 मीटर दायरे के भीतर ही चेक-इन और चेक-आउट संभव होगा, जबकि नियम उल्लंघन पर अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी।
रीवा नगर निगम के विशेष सम्मेलन में विकास कार्यों पर चर्चा से पहले ही हंगामा हो गया। भाजपा पार्षदों ने अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उप आयुक्त को चूड़ियां भेंट कीं और सदन से वॉकआउट कर दिया।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने उपनिरीक्षक और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया। 500 में से 436 पदों पर चयन, 64 पद रिक्त। यहाँ जानें कटऑफ और पूरी जानकारी।
रीवा और मऊगंज में सिंथेटिक एमडी ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने 11 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग बरामद कर कई तस्करों को पकड़ा है। जांच अब अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह तक पहुंच गई है।
रीवा में भूमाफियाओं ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए प्रयागराज के डॉक्टर से 1.10 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। नामांतरण के दौरान रिकॉर्ड फर्जी निकले, जिसके बाद पीड़ित ने आईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह