पन्ना नाका स्थित पूजा हॉस्पिटल के पास सरकारी जमीन पर नया ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान वाशिंग सेंटर संचालक ने विरोध किया। प्रशासन ने दस्तावेज जांचकर समझौता कराया और बिजली व्यवस्था बहाल करने काम शुरू कराया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पन्ना नाका स्थित पूजा हॉस्पिटल के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर नए ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर मंगलवार की दोपहर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू होते हुए वाशिंग सेंटर संचालक द्वारा विरोध कर हंगामा किया गया। हालांकि बिजली विभाग द्वारा पहले से ही तहसीलदार को सूचना दी गई थी। हंगामा होते हुए मौके पर एसडीएम- तहसीलदार एवं पुलिस निपटारा करने मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि 21 अगस्त की शाम बारिश के दौरान पूजा हॉस्पिटल के बगल से गुजर रहे नाले में पानी का बहाव बढ़ गया था। तेज बहाव के कारण नाले के किनारे लगा डीपी का पोल आसपास की मिटटी के कटाव से तिरछा होकर नीचे धंस गया। डीपी में लगा ट्रांसफार्मर पानी में बहकर दूर पहुंच गया था। ट्रांसफार्मर गिरने के कारण बगहा सहित सिविल लाइन की सप्लाई घंटों भर बाधित रही। बिजली कम्पनी द्वारा आनन- फानन में तत्काल बैकअप के रूप में ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई बहाल की गई थी। कम्पनी द्वारा नया ट्रांसफार्मर शिफ़्ट करने एवं डीपी पोल गाड़ने के लिए नई जगह का चयन किया गया था। जिसमें वहां संचालित आसपास के दुकानदारों की सहमति भी ली गई थी।
सरकारी जमीन को लेकर हुआ विवाद
बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति निर्मित न हो इसके लिए विद्युत कम्पनी द्वारा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। ट्रांसफार्मर के पोल को गाड़ने का काम जैसे ही शुरू हुआ वहां संचालित कार वाशिंग सेंटर के संचालक द्वारा जमीन को लेकर आपत्ति जताई गई। कुछ देर तक हंगामा होते देख जिला प्रशासन को लाइनमैन द्वारा सूचना दी गई। मामले में नया तथ्य यह सामने आया कि वहां पर खाली पड़ी जगह शासकीय आराजी है, जिस पर कार वाशिंग संचालक का कब्जा है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार द्वारा भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करवा कर विद्युत कम्पनी और वाशिंग सेंटर संचालक के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद दोबारा काम शुरू हो सका।
बिजली कम्पनी ने लिखा था पत्र
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी शहर संभाग के मेंटीनेंस अभियंता द्वारा तहसीलदार को 22 अगस्त को पूजा हॉस्पिटल के पास नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए पत्राचार किया गया था। पत्र में बताया गया कि पूजा हॉर्स्पिटल के पास स्थापित 200 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर बारिश के दौरान नाले में खिसक गया था। जिसके चलते सप्लाई बहाल करने आपातकालीन व्यवस्था की गई थी। स्थाई व्यवस्था के तौर पर नया ट्रांसफार्मर शासकीय आराजी में लगाया जाना है लेकिन कार्य के दौरान वहां संचालित दुकानदारों के द्वारा वाद-विवाद किया जा रहा है एवं कार्य सम्पादित नहीं हो रहा है। ट्रांसफार्मर न लगने से कई क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। उन्होंने तहसीलदार से कार्य हेतु आरओडब्ल्यू को समाप्त करने की कार्रवाई करने की अपील की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य