संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। जानें सत्र का विधायी एजेंडा, 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर विवाद, विपक्ष की रणनीति और संसद में उठने वाले प्रमुख मुद्दे।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संसद का आगामी मॉनसून सत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। 20 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस सत्र में सरकार जहाँ अपने व्यापक विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष ने भी सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है।
संसद सत्र की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने 19 जुलाई को सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय परंपरा के अनुसार, इस बैठक में सरकार अपने विधायी एजेंडे का खाका रखेगी। वहीं, विपक्षी दल उन ज्वलंत मुद्दों को साझा करेंगे जिन पर वे सदन में सार्थक बहस या विरोध दर्ज कराना चाहते हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सत्र को मंजूरी दे दी है और सरकार राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर गहन चर्चा के लिए प्रतिबद्ध है।
विपक्षी खेमे में हाल के हफ्तों में आए बड़े बदलाव सत्र के दौरान हंगामे का कारण बन सकते हैं। बंगाल चुनावों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 सांसदों के "नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया" में विलय और अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने से सदन की गणित बदली है। इसी तरह, शिवसेना (UBT) और आम आदमी पार्टी (AAP) के कई सांसदों के पाला बदलने से विपक्ष की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसका सीधा असर सदन की रणनीतियों पर पड़ना तय है।
विपक्ष इस बार सरकार को घेरने के लिए कई संवेदनशील विषयों को सदन में उठाने की तैयारी में है....
NEET-UG पेपर लीक: परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को लेकर विपक्ष सरकार से जवाबदेही मांगेगा।
रक्षा मंत्री की टिप्पणी: 'ऑपरेशन सिंदूर' में हताहतों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों पर विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
महिला आरक्षण और परिसीमन: चर्चा है कि सरकार इन दो बड़े विधेयकों को सत्र के दौरान पेश कर सकती है, जो पहले ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय हैं।
सत्र का सबसे चर्चित विषय '130वां संविधान संशोधन विधेयक 2025' होने वाला है। इस पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। विधेयक के उस प्रावधान ने हलचल मचा दी है, जिसके तहत गंभीर अपराधों में 30 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या किसी भी मंत्री को पद से स्वतः हटना होगा। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इस प्रावधान का कड़ा विरोध किया है, जिसे वे सत्ता पक्ष द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित मान रहे हैं।
बेलगावी में आयोजित RSS की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में राम मंदिर दान विवाद, संगठन विस्तार, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी मामले में सीसीटीवी फुटेज से बड़ा खुलासा। आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की करतूत कैमरे में कैद, गिरफ्तारी की तैयारी।
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। जानें सत्र का विधायी एजेंडा, 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर विवाद, विपक्ष की रणनीति और संसद में उठने वाले प्रमुख मुद्दे।
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1996 के श्रीनगर हिंसा मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 6 नेताओं पर चार्जशीट दाखिल की है।
एक खास चर्चा के दौरान शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी।
केंद्र सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। एम्स जैसे संस्थानों में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे सवाल उठना लाजमी है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के 61 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया है। देखें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल की पूरी जानकारी।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से मिलकर अटकलों पर विराम लगाया। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के धन शोधन के नए तरीके सामने आए।
शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे के कार्यालय में बैठक करने पर संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। राउत ने इसे 'गद्दारी' को बढ़ावा देना बताया, लेकिन पवार की विचारधारा पर भरोसा जताया। जानें पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह