प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।

आंध्रप्रदेश। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती में लगभग 18 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भोगपुरम एयरपोर्ट का भी लोकार्पण किया। अमरावती के इस नए एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पहले एयरपोर्ट्स के नाम एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस पुरानी परंपरा को पूरी तरह बदल दिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने देश की बदलती सोच के तहत अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम से जोड़ा है। पंजाब में हवाई अड्डे का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा गया है और अब अमरावती के एयरपोर्ट को श्री अल्लूरी सीताराम राजू का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू ने अपना पूरा जीवन आदिवासियों के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। यह नया एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश और विशेषकर उत्तर आंध्र के विकास के लिए एक मजबूत रनवे साबित होगा और राज्य के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा।

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के नेतृत्व में एनडीए की पूरी टीम राज्य में डबल स्पीड से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश में लगभग एक लाख करोड़ रुपए की लागत वाली रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य के संपूर्ण रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है और लगभग 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
एविएशन सेक्टर की प्रगति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों के दौरान एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 166 तक पहुंच गई है। सरकार ने हाल ही में 'उड़ान योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत की है, जिसके तहत लगभग 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, काशी में शुरू किए गए 'स्पोक एयरपोर्ट मॉडल' का विस्तार अब पंजाब के अमृतसर तक हो गया है, जिससे अमृतसर सीधे तौर पर 25 से अधिक नए गंतव्यों से जुड़ गया है।
अमरावती के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मैसूरु पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र और 'विवेक स्मारक' का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक केंद्र परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मैसूरु में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनके जीवन और वैचारिक यात्रा की शुरुआत में रामकृष्ण मिशन का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने साझा किया कि वे कुछ महीने पहले ही हावड़ा स्थित बेलूर मठ गए थे और वहां मठ के गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम से पहले उन्होंने उस ऐतिहासिक भवन का भी भ्रमण किया, जहां स्वामी विवेकानंद जी ने अपना कुछ समय बिताया था। उन्होंने कहा कि किसी भी महान विभूति का निर्माण एक दिन में नहीं होता, बल्कि इसके पीछे अनगिनत तपस्या और योगदान होता है।
युवा शक्ति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 130 साल पहले स्वामी विवेकानंद मैसूर आए थे और आज देश का युवा उन्हीं की प्रेरणा और परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। जो युवा कभी जंजीरों में जकड़ा हुआ था, वह आज वैश्विक पटल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने गर्व के साथ कहा कि देश के युवाओं की बदौलत ही आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। आज के युवा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर और आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही देश के युवाओं द्वारा निर्मित एक निजी रॉकेट ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की यात्रा पूरी की है, जो नए भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रामसिंहपुर थाना क्षेत्र के पास बीती देर रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक भीषण ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी और इससे ट्रैक के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन जारी है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मामले पर सतर्कता जताई है, वहीं ढाका और आसपास के 670 से अधिक कारखाने बंद कर दिए गए हैं।
भारतीय नौसेना और वायुसेना ने अरब सागर में 48 घंटे चले संयुक्त अभियान के तहत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की सराहना की है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनिश्चितकाल तक धरना देने का अधिकार किसी को नहीं है। अदालत ने प्रदर्शनों से आम जनता और मजदूरों की रोजी-रोटी पर पड़ने वाले असर पर भी चिंता जताई।
साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 जिलों की समीक्षा बैठक के साथ ही 3 साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।
ओमान के लिमाह के पास कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मृतक के पार्थिव शरीर और सुरक्षित बचाए गए 13 भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ओमान सरकार से संपर्क साधा है।
पर्यावरण अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त दीवाली के मैसेज वाले बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के वीडियो को सोशल मीडिया से हटाए जाने के कदम पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा एतराज जताया है। कोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर द्वारा मशहूर हस्तियों को जन-जागरूकता से जोड़ने के फैसले को पूरी तरह तर्कसंगत और सराहनीय बताया।
चक्रवाती तूफान मुरासु रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच इसने ओंगोल के पास तट पार किया। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दे दी है। जानें पटाखा जलाने की समय-सीमा, नो-क्रैकर जोन की लिस्ट और पटाखों के धुएं का सेहत पर पड़ने वाला गंभीर असर।
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है। यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।