प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। पर्यावरण संरक्षण और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा की विस्तृत रिपोर्ट।

पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन के लिए सम्मान
पीएम नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स ने दिया सम्मान
सेशेल्स (विक्टोरिया)। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें पर्यावरण की रक्षा, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने और सतत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस सम्मान के साथ, पीएम मोदी को अब तक विश्व के 34 देशों द्वारा उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार व्यक्त किया। विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में राष्ट्रपति हर्मिनी ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक संबंधों, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आपसी सहयोग के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हिंद महासागर को 'अवसरों का महासागर' बनाने की दिशा में सेशेल्स के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सेशेल्स का यह सम्मान पीएम मोदी के पर्यावरण के प्रति समर्पण को वैश्विक स्तर पर मान्यता देता है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उन्हें मिलने वाला यह तीसरा प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है:
मई 2026: खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा 'एग्रीकोला मेडल' से सम्मानित।
वर्ष 2018: संयुक्त राष्ट्र द्वारा सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड' से नवाजा गया।
पीएम मोदी का यह तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत की बढ़ती सक्रियता और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। भारत इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपने सफल अनुभवों को सेशेल्स के साथ साझा करेगा, ताकि दोनों देशों के उद्योगों के लिए विकास के नए मार्ग प्रशस्त हो सकें।
यह भी पढ़ें..
अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार: ईरान ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह