प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।

जेन-जी संग मोदी
वडोदरा। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में देश की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के साथ करीब 25 मिनट का विशेष संवाद किया। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 6 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने उन्हें झूठे दावों और भ्रामक बातों से सतर्क रहने की कड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा रहना चाहिए। राजनीतिक गलियारों में प्रधानमंत्री का यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर एक तीखा तंज माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष रूप से वाई (Y) आकार का रैंप बनाया गया था, जिस पर चलकर वे युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान मंच पर क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ और फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजाया गया, जिसने युवाओं में जबरदस्त जोश भर दिया। एक छात्र ने उन्हें भगवान गणपति की मूर्ति भेंट की और एक अन्य ने अपनी बनाई तस्वीर भी गिफ्ट की।
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने फ्रेट कॉरिडोर के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 'नाराज फूफाजी' वाला तंज कसते हुए कहा कि जेएनपीटी मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी चलने से एक बार में 250 से अधिक ट्रकों के बराबर माल मुंबई से वडोदरा पहुंचा है। अब ऐसे लोग सवाल उठाएंगे कि ट्रक चालकों का क्या होगा, लेकिन देश के एक कोने से दूसरे कोने तक तेज और सुगम कनेक्टिविटी के लिए ऐसे प्रोजेक्ट्स बेहद जरूरी हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस पर साल 2004 में विचार शुरू हुआ था और 2006 में विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक फाइलें सिर्फ एक टेबल से दूसरी टेबल तक ही घूमती रहीं। साल 2014 के बाद वर्तमान सरकार ने इस अटके हुए प्रोजेक्ट को गति दी और करीब 2,000 किलोमीटर लंबे फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा किया।
प्रधानमंत्री ने परिवहन व्यवस्था में आए बदलावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले पैसेंजर और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चलती थीं, जिससे दोनों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित होती थी। लेकिन अब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बन जाने से रोज करीब 430 मालगाड़ियां दौड़ रही हैं। पहले जहां सड़क मार्ग यानी ट्रक से सामान भेजने में लगभग 30 घंटे का समय लगता था, वहीं अब फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से वही सामान मात्र 10 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की भारी बचत हो रही है।
युवाओं के भविष्य और तकनीकी उन्नति पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में ग्लोबल सुपरपावर बनना है, तो इसके लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना होगा। इसके वास्ते यूरेनियम और रेयर अर्थ मटेरियल की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं की स्किल ट्रेनिंग और अपग्रेडेशन पर भी युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक दौर में केवल पारंपरिक डिग्रियों से काम नहीं चलेगा, बल्कि अब पूरी तरह से 'स्किल' (कौशल) पर फोकस करने का समय आ गया है।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
भारत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम की खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत चार राज्यों में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से 7 छात्रों की मौत। एलजी की हाई-लेवल मीटिंग के बाद सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड।
कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को इंजन में खराबी के बाद वापस लौटना पड़ा। जानिए कैसे पायलट ने ओवरवेट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह