सतना जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर। गर्भवती महिलाओं को 50 रुपए के बजट की जगह सिर्फ 20 रुपए का आहार दिया गया। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल, एजेंसी पर कार्यवाही की तैयारी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
केंद्र की सबसे सुदृढ़ योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुकी है। अभियान अंतर्गत गर्भवतियों को मिलने वाले पोषण आहार से खिलवाड़ किया जा रहा है। अभियान में आई गर्भवतियों को खाने के लिए निर्धारित राशि 50 रुपए के बजट में से मात्र 20 रुपए का सामान ही परोसा जा रहा है। मंगलवार को रामनगर के सिविल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां फॉलोअप और जांच के लिए आई गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार के रूप में मात्र 20 रुपए का आहार परोसने का मामला सामने आया है। बताया गया कि यह भ्रष्ट्राचार का खेल कई वर्षों से चल रहा है लेकिन कोई भी जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले में हर माह 9 एवं 25 तारीख को पीएमएसएमए अभियान के तहत शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमे सभी संस्थाओं में स्त्री रोग विषेशज्ञों द्वारा शिविर में आई गर्भवती महिलाओं कि जांच की जाती है। हाइरिस्क और एनिमिक गर्भवतियों को हायर सेंटर में जांच के लिए रेफर करने की सलाह भी दी जाती है।
केवल मिला मूंगदाल और भुजिया नमकीन
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को शिविर में आई गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषण किट में भारी गड़बड़ी देखने को मिली। गर्भवती महिलाओं को 50 रुपए की निर्धारित राशि के बजट के बजाय महिलाओं को मात्र 20 रुपए का सामान थमाया गया। बताया गया कि रामनगर सिविल अस्पताल में गर्भवतियों को 5 रुपए का एक पैकेट मूंगदाल,1 बिस्कुट का पैकेट, 5 रुपए की भुजिया नमकीन, और 1 पानी पाउच सहित 2 केला दिया गया, जिसकी कुल कीमत 20 रुपए आंकी गई। यह भ्रष्टाचार सीधे तौर पर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व के अधिकार पर चोट है।
जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी ने खड़े किये सवाल
केंद्र की सबसे बड़ी योजना में इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने पर भी जिम्मेदार अधिकारीयों की चुप्पी ने कई सवाल खड़े किये हैं। बताया गया कि जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में गर्भवतियों को स्वल्पाहार वितरण की जिम्मेदारी जिले के मेसर्स शिवाय असोसिएट को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में 25 अगस्त को मैहर में आयोजित शिविर में भी इसी तरह 50 रुपए के बजट में मात्र 15 रुपए का सामान दिया गया था, इस प्रकार की अनियमितता मिलने पर अमदरा बीएमओ डॉ. पियूष पांडेय द्वारा मेसर्स शिवाय असोसिएट को पत्र लिख चेतावनी जारी की गई थी और सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी से शिकायत भी की गई थी। बताया गया कि अमदरा बीएमओ ने पत्र में लिखा था कि शिवाय असोसिएट द्वारा गर्भवती महिलाओं को निम्न गुणवत्ता स्वलपाहार दिया जा रहा है और शासन की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
इस शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। संबंधित एजेंसी को इस माह से उसके इस कार्य आदेश को निरस्त कर दिया जाएगा और यह कार्य अब स्वयं खंड चिकित्सा अधिकारी अपने स्तर से स्थानीय एजेंसी से अच्छी क्वालिटी की सप्लाई करवाएंगे। एजेंसी द्वारा जो गड़बड़ियां की गई है उसके जो बीएफ लंबित है उसमें अर्थ दंड लगाकर वसूला जाएगा।
डॉ. एल के तिवारी, सीएमएचओ

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।