रामपुर बाघेलान स्थित प्रिज्म जॉनसन सीमेंट फैक्ट्री में एसी कम्प्रेसर में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के रामपुर बाघेलान थाना के मनकहरी स्थित प्रिज्म जानसन सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को एसी में ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिरला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच के उपरांत शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। इस संबंध में रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर सवा 4 बजे के करीब एसी में दो कर्मचारी गैस भर रहे थे। इसी दौरान एसी के कम्प्रेसर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में विक्रम सिंह पिता प्रकाश सिंह 32 वर्ष निवासी डढ़िया सज्जनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना जोर था कि मृतक विक्रम का पेट फट गया, उसकी आंतें बाहर आ गईं। धमाके की वजह से दूर गिरने के कारण एक हाथ भी टूट गया। घटना स्थल के आसपास मांस के टुकड़े बिखर गए। हादसे में एक अन्य कर्मचारी दादूराम साकेत पिता शिवचरण साकेत 33 वर्ष निवासी हिनौती थाना कोलगवां घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा बिरला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता दी गई है। मृतक की पत्नी को 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मृतक के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च का वहन भी फैक्ट्री प्रबंधन करेगा। पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने त्वरित और सख्त एक्शन लिया है। उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा बैठक के तुरंत बाद प्रदेश नेतृत्व ने दतिया जिला भाजपा संगठन की पूरी कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19344) के बी-2 एसी कोच में आज यानी बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण पूरे कोच में धुआं फैलने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास सुबह करीब 4 बजे हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह