रीवा जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में फर्जी भुगतान का बड़ा घोटाला सामने आया है। रायपुर–भलुहा–मनगवां रोड, जिसका निर्माण एमपीआरडीसी के अधीन था, उसके नाम पर फर्जी मेजरमेंट बुक बनाकर एक करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान कर दिया गया। इस घोटाले में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग और एसडीओ ओंकार मिश्रा की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। चीफ इंजीनियर आर.एल. वर्मा ने मामले पर टिप्पणी से इंकार किया है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्य के नाम पर फर्जी भुगतान किए जाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस सड़क का निर्माण ही पीडब्ल्यूडी विभाग की एजेंसी द्वारा नहीं किया गया, उसका भुगतान फर्जी मेजरमेंट बुक तैयार कर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का बंदरबांट किया गया है। इस पूरे मामले में पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार मिश्रा की भूमिका बताई गई है।
दरअसल रायपुर, भलुहा, महसांव रोड जो पहले लोक निर्माण विभाग के पास थी यह जानकारी होने के बाद कि उक्त सड़क एमपीआरडीसी के पास जाने वाली है। आनन-फानन में उसका टेंडर कराया गया। काम शुरू ही नहीं हुआ उसके पहले ही उसी सड़क की निविदा एमपीआरडीसी द्वारा निकाली गई और कार्य शुरू कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी उपसंभाग मनगवां द्वारा तत्कालीन कार्यपालन यंत्री को लिखित जानकारी देते हुए कार्य को बंद करने एवं अंतिम भुगतान करने के लिए कहा गया परंतु तत्कालीन ईई ने उक्त कार्य को दूसरे अनुभाग के एसडीओ से दूसरी मेजरमेंट बुक में फर्जी भुगतान दर्शाकर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का बंदरबांट कर डाला।
क्या है मामला
बीटी रेनुअल ऑफ रायपुर-भलुहा-मनगवां रोड एमडीआरए, लेंथ सात किलोमीटर, सब डिवीजन मनगवां का अनुबंध क्रमांक 56/रीवा, दिनांक 15 जुलाई 2022 को 103.24 लाख का अनुबंध पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग द्वारा अनुबंधित किया गया था। ठेकेदार द्वारा कार्य ही शुरू नहीं किया गया तभी वह रोड एमपीआरडीसी में चली गई। उपसंभाग मनगवां एसडीओ अनुरोध पाण्डेय ने प्रथम एवं अंतिम मेजरमेंट में एमव्ही क्रमांक 5730 में 15.27 लाख का भुगतान करने एवं अनुबंध को बंद करने के लिए कार्यपालन यंत्री को लेख किया गया। ताज्जुब की बात यह है कि उक्त कार्य मनगवां सब डिवीजन का था, जबकि इस पूरे फर्जीवाड़े की व्यूह रचना उप संभाग-1 रीवा एसडीओ ओंकार मिश्रा द्वारा की गई।
दूसरी मेजरमेंट बुक बनाई और कर दिया भुगतान
रायपुर-भलुहा-मनगवां सड़क एमपीआरडीसी में जाने के बाद जब अनुविभागीय अधिकारी मनगवां द्वारा जानकारी दी गई, तब तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग ने रीवा एसडीओ ओंकारनाथ मिश्रा को भुगतान की जिम्मेदारी सौंप दी। ठेकेदार द्वारा काम नहीं किया गया और दूसरी मेजरमेंट बुक बनाकर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का ठेकेदार के नाम फर्जी भुगतान कर राशि का बंदरबांट कर लिया गया। यहां खास बात यह है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस तरह की एक दर्जन से ज्यादा सड़कों का फर्जी भुगतान करना बताया गया है। जहां पर बगैर काम के सरकारी राशि का बंदरबांट हुआ है।
चीफ इंजीनियर ने कुछ भी बताने से किया इंकार
पूरे मामले को लेकर जब स्टार समाचार द्वारा पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर आरएल वर्मा से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से सुना लेकिन कार्रवाई आदि को लेकर सीधे तौर पर फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।