भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में होने वाले पहले वनडे से पहले कप्तान केएल राहुल ने एमएस धोनी की संभावित उपस्थिति पर बात की। जानिए धोनी और विराट कोहली के वायरल वीडियो पर क्या बोले राहुल।

स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ रविवार से होगा। पहला मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृह नगर के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित मैच में प्रशंसकों को 'माही' का सरप्राइज मिल सकता है।
टीम के कप्तान केएल राहुल ने इस मुकाबले में धोनी की संभावित उपस्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि वह भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुँच सकते हैं।
राहुल ने धोनी की मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "जाहिर है, हम सभी उनके (धोनी) अधीन खेल चुके हैं। हम सब उनके फ़ैन रहे हैं और उनके साथ ड्रेसिंग रूम भी साझा किया है। वे हमारे लिए एक दोस्त जैसे हैं। धोनी जैसे बड़े और सफल भारतीय क्रिकेटर को जानना अपने आप में एक खुशी की बात है। एक इंसान के तौर पर भी हमने हमेशा उनकी इज्जत की है।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर वह मैच देखने आते हैं, तो यह प्रशंसकों और हमारे लिए उत्साह को और बढ़ा देगा। हम खुश हैं कि उनके आने से माहौल और रोमांचक होगा। अगर भीड़ बड़ी संख्या में आएगी, तो हमें भी यहां खेलने में मजा आएगा। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे, प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे, मैच जीतेंगे और धोनी भी यही चाहेंगे कि हम जीतें।"

इससे पहले, धोनी और विराट कोहली को रांची में एक साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में धोनी अपने पुराने साथी और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को अपनी कार में ड्राइव करते हुए नज़र आए। कुछ ख़बरों के अनुसार, धोनी खुद कोहली को टीम होटल छोड़ने गए थे, हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।