NEET 2026 पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना। पूछा- बार-बार पेपर लीक के बाद भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बर्खास्त क्यों नहीं? 2024 और 2026 के मामलों का दिया हवाला।

नीट परीक्षा 2026 रद्द होने पर गरमाई सियासत
NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का तीखा सवाल
राहुल बोले- 'मोदी सरकार जवाबदेही से भाग रही
नई दिल्ली। एजुकेशन डेस्क
स्टार समाचार वेब
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'NEET' में एक बार फिर पेपर लीक होने का मामला गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक और उसके बाद परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा है कि बार-बार देश के लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग रहा है, लेकिन इसके बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अब तक उनके पद से बर्खास्त क्यों नहीं किया गया।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर मोदी सरकार के रवैये की तुलना की। उन्होंने लिखा कि साल 2024 में जब नीट का पेपर लीक हुआ था, तब परीक्षा रद्द नहीं की गई और न ही किसी मंत्री ने जिम्मेदारी ली। उस वक्त सिर्फ सीबीआई जांच और एक कमेटी का गठन करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब साल 2026 में एक बार फिर नीट का पेपर लीक हो गया। इस बार सरकार ने परीक्षा तो रद्द कर दी, लेकिन शिक्षा मंत्री ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि इस बार भी सीबीआई जांच चल रही है और फिर से एक नई कमेटी बना दी जाएगी, लेकिन ठोस समाधान कुछ नहीं निकलेगा।
कांग्रेस सांसद ने देश के करोड़ों छात्रों और उनके अभिभावकों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे तीन सवाल दागे हैं। राहुल गांधी ने पूछा - देश जानना चाहता है कि आखिर बार-बार महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? हमेशा छात्रों के साथ संवाद करने वाली सरकार, इस बड़े संकट पर और "परीक्षा पे चर्चा" के मंच पर चुप क्यों है? परीक्षाओं को सुचारू रूप से आयोजित कराने में लगातार विफल साबित हो रहे शिक्षा मंत्री को पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा है?
एक अन्य बयान में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी गलतियों और जवाबदेही से लगातार भाग रही है। सरकार का एक तय पैटर्न बन चुका है—जब कोई घोटाला या पेपर लीक होता है, तो सरकार पहले लंबे समय तक मौन साध लेती है। इसके बाद दोषियों को बचाने का प्रयास किया जाता है और जो लोग छात्रों के हक के लिए सवाल उठाते हैं, उन पर ही पलटवार किया जाता है। उन्होंने 2024 का उदाहरण देते हुए यह भी आरोप लगाया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तत्कालीन डीजी को पद से हटाने के बाद उन्हें बाद में एक राज्य के मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बना दिया गया, जो दिखाता है कि सरकार में जिम्मेदारी तय नहीं होती।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने देश के 22 लाख नीट अभ्यर्थियों के साथ विश्वासघात किया है। इसके साथ ही सरकार ने संसद की गरिमा का भी अपमान किया है। राहुल का आरोप है कि नीट परीक्षा में सुधारों को लेकर बनी संसदीय समिति की रिपोर्ट को सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उस समिति में विपक्ष के सांसद भी शामिल थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार खुद देश की संसद की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं करती, वो भला नीट में सुधार लाने का भरोसा कैसे दे सकती है? उन्होंने मांग की है कि शिक्षा मंत्री को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
इधर नीट पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद देश के छात्रों में भारी गुस्सा है। देश की राजधानी दिल्ली में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार और एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि भ्रष्ट एनटीए और मोदी सरकार के लचर रवैये ने देश के युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है। छात्रों ने दो टूक शब्दों में अपनी मांगें रखी हैं—पहली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त किया जाए और दूसरी, बार-बार विफल हो रही एजेंसी एनटीए (NTA) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।