पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम दिलीप कुमार सिंह ने जबलपुर-मानिकपुर रेलखंड का निरीक्षण कर ट्रैक, सिग्नलिंग और सुरक्षा पर जोर दिया। ट्रेनों की पंक्चुअलिटी सुधारने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जोन के नवागत महाप्रबंधक ने जबलपुर से मानिकपुर रेलखंड के 266 किमी. ट्रैक पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने साफ संकेत दिए कि अप ट्रैक से लेकर सिग्नलिंग तक में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं नियमित से लेकर स्पेशल ट्रेनों की पंक्चुअलिटी पर फोकस (समय पालन) करने के निर्देश दिए। मंगलवार को पश्चिम मध्य रेलवे जोन के नवागत महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने पदभार संभालते ही ज्ञानगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर-मानिकपुर रेलखंड में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे रेल पुलों, ट्रैक की गुणवत्ता, ओएचई लाइनों, समपार फाटकों, कर्व, टर्नआउट और सिग्नलिंग सिस्टम की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान कई स्थानों पर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए समयबद्ध संचालन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बताया जाता है कि जीएम सुबह साढ़े 11 बजे सतना स्टेशन में पहुंचे थे। निरीक्षणयान में बैठे-बैठे ही स्थानीय अधिकारियों से गाड़ियों के परिचालन को लेकर चर्चा की।
दो जोन के जीएम आज करेंगे बैठक
बुधवार को पश्चिम मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे जोन के जीएम के साथ आज बैठक करेंगे। दोनों जोन के जीएम द्वारा ट्रेनों के समयपालन को लेकर मंथन किया जाएगा, वहीं नई गाड़ियों के लिए भी प्लान तैयार किया जा सकता है।
समय से पहले आई ज्ञानगंगा
जीएम के दौरे में सबसे हैरानी की बात यह सामने आई कि जिस ट्रेन से निरीक्षण किया जा रहा था वह गाड़ी अपने निर्धारत समय से 15 मिनट पहले ही सतना जंक्शन में पहुंच गई। गाड़ी का निर्धारित समय सुबह 11.45 है और ट्रेन 11.30 पर ही आ गई।
डीआरएम ने परख से परखा ट्रैक
जीएम ने जहां डाउन ट्रैक का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, वहीं डीआरएम श्री तलरेजा ने परख स्पेशल से मानिकपुर से जबलपुर रेलखंड के अप ट्रैक में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। बताया गया कि डीआरएम दोपहर लगभग 2.10 पर सतना स्टेशन पर परख स्पेशल से पहुंचे थे। स्टेशन में आधे घंटे तक रुके रहे और लंच किया। स्टेशन रि-डेवलपमेंट को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।