रीवा में सायबर फ्रॉड का शिकार हुए एक बुजुर्ग द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुराने नोटों के बदले लाखों देने का झांसा देकर 37 हजार की ठगी की थी। पूछताछ में आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं उजागर हुई हैं।

रीवा, स्टार समाचार वेब
सायबर फ्रॉड करने वाले अंर्तराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को रीवा पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों ने पांच दिन पूर्व शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अखाड़ घाट में रहने वाले एक बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर आत्महत्या करने के लिये मजबूर किया था। जालसाजों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जिनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई को कोतवाली थाना अंतर्गत सरोज दुबे निवासी अखाड़ घाट ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू किया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग सायबर जालसाजों के चंगुल में फंसे हुये थे और काफी परेशान थे। ऐसे में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और बुजुर्ग के मोबाइल को सायबर सेल की मदद से खंगाला। इस दौरान पता चला कि बुजुर्ग वास्तव में सायबर ठगों के चक्रव्यूह में फंसे हुये हैं। जालसाज राजस्थान के खैरथल जिले के किशनगढ़ बास थाना अंतर्गत घोड़ा के निवासी हैं। ऐसे में पुलिस टीम को राजस्थान रवाना किया गया। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त जालसाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जुबेर खान पुत्र हसन खान समेत उसके भाई यासीन मोहम्मद और शब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बीती रात आरोपियों को रीवा लाया गया, यहां न्यायालय में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
ऐसे जाल में फंसे थे बुजुर्ग
पुलिस की जांच में सामने आया कि बुजुर्ग फेसबुक में एक रील देखे थे। जिसमें पुरानी नोट सिक्कों के बदले 50 लाख रुपये तक देने का दावा किया गया था। ऐसे में बुजुर्ग ने उक्त दिये गये नंबर पर संपर्क किया और जालसाजों के जाल में फंस गये। बुजुर्ग ने ना सिर्फ जालसाजों को पुराने सिक्के व नोट भेजे, बल्कि उनके कहने पर अलग-अलग खातों में 37 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद जालसाज उन्हें पुलिस में फंसाने की धमकी देने लगे। इससे बचने के लिये रुपयों की और डिमांड करने लगे। जिससे परेशान होकर बुजुर्ग ने 4 जुलाई को आत्महत्या कर लिया।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 392/2025 धारा 318(4), 108 बीएनएस एवं 66 (सी), 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इस मामले में अब तक तीन सगे भाईयों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को जालसाज कबूल चुके हैं। जिनके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
आरोपियों के गांव में घिर गई थी पुलिस टीम
पुलिस ने बताया कि राजस्थान का किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र का घोड़ा गांव सायबर फ्रॉड का गढ़ है। ऐसे में पुलिस को जब जानकारी हुई तो वह अलवर पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस दो दिन तक उक्त गांव में सादे कपड़े में निगरानी की। जब आरोपियों की पूरी लोकेशन ट्रेस हो गई तो उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान आरोपियों के परिजन समेत ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया था, लेकिन राजस्थान पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। लिहाजा रीवा पुलिस आरोपियों को पकड़ कर रीवा ला पाई।
कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग ने सायबर फ्रॉड के चंगुल में फंस कर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान से तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने कई घटनाओं को अंजाम देना कबूला है।
विवेक सिंह, एसपी रीवा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।