भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर भारतीय रेलवे की विरासत का प्रतीक, ऐतिहासिक नैरो गेज इंजन NG LOCO नं. 514 स्थापित किया गया है। जानें इस 22 टन वजनी इंजन का इतिहास और महत्व।

भोपाल. स्टार समाचार वेब.
रानी कमलापति स्टेशन पर अब भारतीय रेलवे की गौरवशाली धरोहर को यात्री देख सकेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशन के मुख्य द्वार पर नैरो गेज का ऐतिहासिक इंजन NG LOCO नं. 514 (ZDM5) स्थापित किया है। यह इंजन करीब तीन दशक तक 762 मिमी की पटरियों पर दौड़ा था।
यह पहल रेलवे की तकनीकी विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए की गई है। मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह 22 टन वजनी इंजन धौलपुर से भोपाल लाया गया। इसे रेलवे बोर्ड ने 3 नवंबर 2023 को 'हेरिटेज एसेट' का दर्जा दिया था। अब यह इंजन यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे के विकास की कहानी का एक सजीव दस्तावेज बन गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 22 टन वजनी यह इंजन 3 जून 1991 को धौलपुर से अपनी परिचालन यात्रा पर निकला था और करीब तीन दशक तक नैरो गेज (762 मिमी) पटरियों पर दौड़ता रहा। इसकी अंतिम नियमित यात्रा 1 अप्रैल 2019 को टंटपुर-मथुरा खंड में हुई थी। इसके बाद 30 मार्च 2023 को अंतिम बार तकनीकी परीक्षण के रूप में इंजन को चलाया गया और 1 अप्रैल 2023 को औपचारिक रूप से इसे सेवामुक्त किया गया। डीजल वैक्यूम प्रणाली पर आधारित इस लोकोमोटिव का अनुरक्षण उत्तर मध्य रेलवे के धौलपुर डीजल लोको शेड द्वारा किया जाता था।
रेलवे बोर्ड ने 3 नवंबर 2023 को इसे ‘हेरिटेज एसेट’ का दर्जा प्रदान किया। इस इंजन को 23 जुलाई 2025 को धौलपुर से भोपाल लाया गया और अब यह रानी कमलापति स्टेशन के प्रवेश द्वार पर स्थायी रूप से प्रदर्शित किया गया है। यह यात्रियों के लिए न केवल देखने लायक विरासत है, बल्कि भारतीय रेलवे के विकास की कहानी को समझने का एक सजीव दस्तावेज भी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।