पन्ना जिले के गौरिहार क्षेत्र की ग्राम पंचायत निधौली में 25 से अधिक राशन कार्ड धारकों के नाम सचिव की आईडी से ऑनलाइन हटाए गए। सेल्समैन और ऑनलाइन संचालक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच दल गठित।

ग्राम निधौली में 25 लोगों के राशन पर्ची से नाम कटने का मामला
गौरिहार, स्टार समाचार वेब
जनपद की ग्राम पंचायत निधौली में 25 राशन हितग्राहियों और एक सैकड़ा से अधिक अलग-अलग परिवारों की राशन पर्चियों से सदस्यों के नाम कटने के मामले में करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने मंगलवार को जनपद के सभा कक्ष में चल रही जनसुनवाई में शिकायत की थी, एसडीएम बलबीर रमन ने जांच दल गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार सेल्समैन राजेन्द्र रिछारिया द्वारा गौरिहार स्थित ऑनलाइन की दुकान में जाकर गलत जानकारी देते हुए करीब 25 परिवारों की पर्चियां व एक सैकड़ा से अधिक राशन पर्चियों में शामिल सदस्यों के नाम कटवाए हैं।
दुकान संचालक ने लिखित में दी जानकारी
ऑनलाइन संचालक प्यारे लाल साहू ने ग्रामीणों को लिखित में जानकारी देते हुए बताया कि निधौली शासकीय उचित मूल्य की दुकान का सेल्समैन गत दिनों मेरे पास आया था जिसने एक लिस्ट दी और कहा कि इसमें कुछ लोग स्थाई तौर पर पलायन कर गए हैं, कुछ मृत है और कुछ के विवाह हो चुके हैं जिस कारण से इनके नाम पोर्टल से हटाना हैं इसके बाद मेरे द्वारा उक्त नाम हटा दिए गए।
ग्रामीणों ने कहा-ग्राम पंचायत की आईडी-पासवर्ड से कटे नाम
ग्रामीणों ने बताया कि सचिव को मिली आईडी-पासवर्ड से ही हमारे नाम काटे गए हैं जिसकी जवाबदेही ग्राम पंचायत की है। अगर ऑनलाइन संचालक के पास आईडी-पासवर्ड नहीं होता तो सेल्समैन हमारे नाम नहीं कटवा पता। जांच अधिकारियों से ग्रामीणों ने सेल्समैन को हटाए जाने की मांग भी की है।
जांच दल पहुंचा निधौली
इस मामले में बुधवार को जांच दल द्वारा पंचायत पहुंचकर जांच भी की गई है जांच दल में एपीओ जोगेंद्र निगम, बीपीओ उमाशंकर तिवारी और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष तोमर शामिल थे। जांच के दौरान अधिकारियों को लोगों ने बताया कि सेल्समैन ने कूटरचित तरीके से हमारे नाम राशन पर्ची से विलोपित कराए हैं। जांच दल में शामिल एपीओ जोगेंद्र निगम ने बताया कि ग्राम पंचायत पहुंचकर हमारे द्वारा नाम कटने वाले परिवारों, सचिव, सरपंच व रोजगार सहायक सहित ऑनलाइन दुकान के संचालक के कथन दर्ज किए गए हैं अग्रिम कार्रवाई हेतु जल्द ही प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया जाएगा।
कदेसरा
कडेसरा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।