रीवा एयरपोर्ट से संचालित इंडिगो एयरलाइन ने छह महीनों में 16 हजार से अधिक यात्रियों को सेवा दी है। 181 प्रतिशत ग्रोथ के साथ कंपनी ने अलायंस एयर को पीछे छोड़ते हुए क्षेत्रीय हवाई यात्रा में मजबूत पकड़ बनाई है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
इंडिगो एयरलाइन को रीवा एयरपोर्ट खूब रास आ रहा है। दिन दूनी रात चौगुनी तेजी से पैसेंजर मिल रहे हैं। यही वजह है कि इसका ग्रोथ प्रतिशत 181 तक पहुंच गया है। 6 महीनों में इंडिगो को 16 हजार से अधिक यात्री मिले। वहीं दूसरी एयरलाइंस अलायंस है, यह इंडिगो के मुकाबले में काफी पीछे चल रही है। दो शहरों में सेवाएं दे रही लेकिन यात्री काफी कम ही मिले हैं।
आपको बता दें कि रीवा में एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के बाद पहले छोटे विमान चलाए गए। छोटे विमान ज्यादा दिन टिक नहीं पाए। भोपाल, खजुराहो के बीच छोटे विमान चले। फिर धीरे धीरे वह विलुप्त हो गए। बाद में इनकी जगह एटीआर 72 और 78 ने ली। नवंबर और दिसंबर 2025 में दोनों की शुरुआत हुई। एटीआर 72 अलायंस एयर लेकर आया और एटीआर 78 इंडिगो ने शुरू की। इन दोनों को शुरुआती दौर में ही अच्छा रिस्पांस मिला। दिल्ली और इंदौर सीधे तौर पर रीवा से हवाई सेवा से जुड़ गए। फिलहाल दोनों ही सेवाएं रीवा वालों को मिल रही है। रीवा में भले ही एयरपोर्ट हो लेकिन विंध्य के कई शहर के लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। यहां तक की इलाहाबाद से भी पैसेंजर रात में दिल्ली जाने के लिए पहुंच रहे हैं। इन दो कंपनियों ने भले ही सेवाएं जारी रखीं हो लेकिन कमाई के मामले में इंडिगो, अलायंस एयर से आगे चल रही है। इंडिग्रो का ग्रोथ प्रतिशत 181 है और अलायंस एयर का सिर्फ 80 ही है।
इंडिगो को इसलिए मिल रहा है फायदा
इंडिगो को कई मामले में फायदा मिल रहा है। यह सप्ताह में हर दिन चल रही है। इसके अलावा इंडिगो कई शहरों और विदेश की भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। इंदौर से यात्रियों के पास आगे जाने के लिए कई आप्शन मौजूद हैं। इंडिगो सिर्फ इंदौर ही नहीं दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता से लेकर अन्य शहरों तक की कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा फुकेट, थाईलैंड, रसअल खैमा, दुबई, एथेंस ग्रीस, आबूधाबी, शारजांह, सिंगौपुर, हैनाय-वियतनाम, बालीी, कराबी- थाईलैंड, एमसटर्डम-नीदरलैंड, मैनचेस्टर- इंग्लैंड, कॉपहैगन-डेनमार्क जैसे देशों की भी कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही है। इसेक कारण भी इसका ग्रोथ रेट ज्यादा है।
फरवरी में सबसे ज्यादा मिले पैसेंजर
इंडिगो के यदि 6 महीने के यात्री संख्या पर नजर डाले तो सबसे अधिक पैसेंजर फरवरी में ही मिले। हाईजेस्ट 3545 यात्री मिले थे। इसके बाद हालांकि यात्रियों की संख्या कम होती गई। मई में 2912 यात्रियों ने इंडिगो से सफर किया।
महंगी टिकट और पीएम मोदी की अपील का कोई असर नहीं पड़ा
रीवा एयरपोर्ट से अलायंस और इंडिगो के एयरोप्लेन चल रहे हैं। दोनों ने ही फिलहाल तेल के दाम बढ़ते ही किराए में भी इजाफा कर दिया है। किराया बढ़ने से भी फिलहाल यात्रियों की संख्या में कोई फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। इसके अलावा ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण भी तेल का संकट खड़ा हो गया। पीएम मोदी ने भी विदेश न जाने की सलाह दी थी। इसका भी असर रीवा के यात्रियों पर नहीं दिख रहा है। दनादन यात्री हवाई सेवा का आनंद ले रहे हैं।
अलायंस एयर महीने में हजार तक भी नहीं पहुंचा
अब दूसरी एयरलाइंस अलायंस एयर की बात करें तो इसको पर्याप्त यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली और रायपुर के बीच में हवाई सेवा दे रही है। नवंबर से अलायंस ने सेवाएं देनी शुरू की। यदि इसके तीन महीने के रिकार्ड पर नजर डालें तो मार्च में 380, अप्रैल में 583 और मई में 687 पैसेंजर मिले। यह भी रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद के आंकड़े हैं। अलायंस फिलहाल सप्ताह में 4 दिन ही हवाई सेवा दे रही है लेकिन उस हिसाब से भी संख्या कम ही है। 1 हजार का आंकड़ा भी महीने में अलायंस पार नहीं कर पा रही है।
इंडिगो एयर लाइंस की मंथ वाइज स्थिति
माह और यात्रियों की संख्या
अलायंस एयर की स्थिति
माह और यात्रियों की संख्या


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।