रीवा के अमहिया मार्ग चौड़ीकरण में नगर निगम की कार्रवाई तेज, जेसीबी से चार दुकानें तोड़ी गईं, हड़कंप मचा, कई दुकानदार भागे, आगे भी अतिक्रमण हटाने अभियान जारी रहने के संकेत

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
अमहिया मार्ग के चौड़ीकरण में फंस रही दुकानों को तोड़ने से नगर निगम गुरेज कर रहा था। ‘स्टार समाचार’ ने खबर प्रकाशित की तो नगर निगम की टीम हरकत मे आई। बुधवार को नगर निगम का उड़नदस्ता दल जेसीबी लेकर अतिक्रमण तोड़ने पहुंचा। तीन दुकानों पर जैसे ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। पूरे मार्ग में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। वहीं जो पहले से निर्माण तोड़ रहे थे, उन्होने हथौड़ा चलाना तेज कर दिया। बुधवार को तीन दुकानें जमींदोज की गई हैं।
आपको बता दें कि सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक की सड़क को चौड़ीकरण किया जाना है। इस मार्ग के चौड़ीकरण में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण है। लोगों ने सड़क की जमीनों पर अतिक्रमण कर आगे तक घर और दुकानें बना रखी हैं। नापजोख हुआ तो करीब 165 लोग अतिक्रमण की जद में आ गए। इन्हें नगर निगम से अल्टीमेटम जारी किया गया। ननि आयुक्त और एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया था। दुकानदारों को खुद का निर्माण तोड़ने की हिदायत दी थी। दुकानदारों ने आयुक्त को आश्वस्त किया था कि वह निर्माण हटा लेंगे। आयुक्त के अल्टीमेटम पर कुछ तो सक्रिय हो गए। अपना निर्माण हटाने लगे लेकिन कईयों ने कोई कदम नहीं उठाया। दुकानें खोल कर पहले की तरह की व्यवसाय कर रहे थे। जब दुकानदारों ने नगर निगम आयुक्त की बातों को गंभीरता से नहीं लिया तो बुधवार को उड़नदस्ता जेसीबी लेकर पहुंच गई। सफारी होटल के सामने दो दुकानें जमींदोज कर दी। कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई। पूरे अमहिया मार्ग में हड़कंप मच गया। दुकानदारों की सांसे उखड़नी शुरू हो गई। कई दुकान का शटर डाउन कर भाग गए। कईयों ने अपनी बारी के आने का इंतजार करना शुरू कर दिया। हालांकि पहले दिन नगर निगम ने सिर्फ तीन दुकानो ंपर ही जेसीबी चलाई। उन्हें जमींदोज किया है। इसके बाद दूसरों की बारी है।
नेताओं की शरण में पहुंचे दुकानदार
सालों तक अवैध कब्जा कर दुकान और मकान बनाए रखे। दुकानों का संचालन किया। अब जब सड़क चौड़ीकरण में फंसे तो हटने को तैयार नहीं हो रहे। कई दुकानदारों ने कार्रवाई होता देख नेताओं के घरों की तरफ दौड़ लगा दी है। कांग्रेस नेताओं की शरण में पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दुकानदार, दुकान के बदले दुकान की मांग कर रहे हैं। जबकि जिन दुकान, मकानों पर जेसीबी चलनी है, वह सभी अवैध निर्माण हैं। इनके पास जमीन के रिकार्ड तक नहीं है।
आधे घंटे की दी मोहलत फिर जमींदोज कर दी दुकान
दोपहर तीन बजे नगर निगम की उड़नदस्ता टीम जेसीबी लेकर सफारी होटल के सामने पहुंची। सड़क के किनारे 3 दुकान, नमकीन, मिठाई की संचालित हो रही थी। दुकान संचालकों को पहले ही अल्टीमेटम दुकान हटाने के लिए दिया गया था। दुकानदार ने दुकानें नहीं तोड़ी। इस पर उन्हें तुरंत दुकान खाली करने का ननि की टीम ने अल्टीमेटम दिया। आधे घंटे का समय काउंटर खाली करने का दिया। दुकानदार ने आनन फानन में सामान हटाया। इसके बाद जेसीबी चली तो पूरी दुकान ही जमींदोज कर रुकी। इसके बाद टीम सीधे प्रोफेसर कालोनी के सामने राजा टायर वाले के यहां पहुंची। दुकानदार को भी आधे घंटे का समय दिया। इसके बाद टायर वाले की दुकान भी जमींदोज कर दी।
दुकानदारों में मचा हड़कंप, सामान हटाने में जुट गए
बुधवार को हुई नगर निगम की कार्रवाई अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम जैसा था। कई दुकानदार अभी निर्माण नहीं हटा रहे हैं। बुधवार को जब कार्रवाई हुई तो कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर लाइन से गैस चूल्हा, कूकर का सुधार करने वाले दुकानदार समान समेटने लग गए। सड़क तक जो दुकानदार समान फैला कर रखे थे। देखते ही देखते सब का सामान गायब हो गया। कईयों के शटर गिर गए। दुकान में ताला लगाकर भाग खड़े हुए।
सफारी होटल के सामने तीन दुकान तोड़ी गई है। अमहिया में एक दुकान जमींदोज की गई है। गुरुवार को अलाउंस करने के बाद शुक्रवार से फिर कार्रवाई शुरू होगी।
राघवेन्द्र चतुर्वेदी, उड़नदस्ता, प्रभारी नगर निगम रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।