रीवा में अमहिया मार्ग चौड़ीकरण के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज होगी। सुबह जेसीबी से दुकानों को तोड़ा जाएगा, 165 निर्माण चिन्हित हैं, विरोध और तनाव के बीच प्रशासन सतर्क है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अमहिया मार्ग में शुक्रवार की सुबह तोड़फोड़ शुरू हो जाएगी। नगर निगम ने अलाउंस कर अतिक्रमण हटाने की एक दिन की मोहलत दी थी। यह मोहलत सुबह खत्म हो जाएगी। इसके बाद नगर निगम की मशीनरी तोड़फोड़ मचाने पहुंच जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने दुकानों से होगी। अमहिया मार्ग का चौड़ीकरण अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को नगर निगम ने चार दुकानें जमींदोज कर कार्रवाई की शुरुआत कर दी। बिगुल फूंक दिया गया है। पहले दिन की कार्रवाई सिर्फ दुकानदारों को अलर्ट करने के लिए की गई थी। इसके बाद एक दिन की मोहलत सभी दुकानदारों को समान और निर्माण हटाने के लिए दिया गया था। गुरुवार को अमहिया मार्ग पर नगर निगम कार्रवाई करने नहीं पहुंचा। अब शुक्रवार की सुबह सीधे जेसीबी सहित दल-बल लेकर नगर निगम सीधे तोड़फोड़ करने पहुंचेगा।
दिन भर दुकान खाली करते रहे दुकानदार
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने बनी दुकान नगर निगम की पहली प्राथमिकता में है। यही से कार्रवाई की शुरुआत होगी। यही वजह है कि गुरुवार को तोड़फोड़ की भनक लगते ही सभी दुकानदार दुकानें खाली करने में जुट गए थे। देर रात तक दुकानों से सामान खाली करने में लगे रहे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई यहीं से शुरू की जाएगी।
नगर निगम ने मशीनरी जुटाई
शुक्रवार को अमहिया मार्ग में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। मशीनरी जुटा ली है। सुबह से ही स्टाफ और मशीनरी दुकानो को तोड़ने पहुंच जाएंगी। कई जेसीबी बुलाई गई है। प्रशासन और पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह कार्रवाई की जाएगी।
असुरक्षित तरीके से तोड़ रहे दुकान, किसी की भी ले लेंगे जान
अमहिया मार्ग में कई दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। कुछ अपने से दुकानें तोड़ रहे हैं। दुकानदार जो खुद ही निर्माण तोड़ रहे हैं, वह असुरक्षित तरीका अपना रहे हैं। चलती रोड के किनारे भवन तोड़े जा रहे हैं। जिससे भवन का मलवा उड़ उड़ कर रास्ते तक पहुंच रहा है। अमहिया मार्ग व्यस्ततम मार्ग है। ऐसे में यदि किसी के ऊपर भी मकान, दुकान का मलवा गिरा तो जनहानी भी संभव है। इस तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है।
165 दुकानें की गई हैं चिन्हित
अमहिया मार्ग में चौड़ीकरण की जद में करीब 165 दुकान, मकान को चिन्हित किया गया है। इन सभी को तोड़ा जाना है। सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक सड़क चौड़ी की जानी है। सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक 18 मीटर, अमहिया नाला से गल्ला मंडी तक 12 और 15 मीटर और इसके बाद अस्पताल चौराहा तक 18 मीटर सड़क चौड़ी की जानी है।
दुकानदार ने पिया केमिकल, अस्पताल में भर्ती
अमहिया मार्ग में मकान नंबर 17/730 के निवासी गौरव गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने के विरोध में केमिकल का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। गौरव गुप्ता का आरोप है कि उनका मकान निजी पट्टे की भूमि पर बना हुआ है। इसके बाद भी उनका घर गिराने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इसका मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। इसी से आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
शुक्रवार को अमहिया मार्ग में अतिक्रमण हटाया जाएगा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने की दुकानें तोड़ी जाएंगी। सुबह कार्रवाई की जाएगी। तैयारी पूरी कर ली गई है।
सुखेन्द्र चतुर्वेदी, अतिक्रमण उड़नदस्ता प्रभारी, नगर निगम रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।