रीवा संभाग में गेहूं उपार्जन की रफ्तार धीमी है, 32 दिन बाद भी केवल 25 प्रतिशत खरीदी हो सकी। किसानों को अव्यवस्था, तौल देरी, बारदाना कमी और भुगतान विलंब जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रीवा संभाग में गेहूं उपार्जन की गति अभी भी उम्मीद से काफी धीमी बनी हुई है। कुल 6,92,511.58 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले महज 1,73,155.76 मीट्रिक टन ही खरीदी हो सकी है। यानी करीब 75 प्रतिशत अनाज अब भी खरीदी से बाहर है। यह स्थिति खरीदी शुरू होने के 32 दिन बाद है।
खाद्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, संभाग में खरीदी की औसत प्रगति करीब 25 प्रतिशत के आसपास ही है। बड़े जिलों में कुछ हद तक रफ्तार दिख रही है लेकिन छोटे और नए जिलों में व्यवस्था कमजोर नजर आ रही है। सबसे अधिक खरीदी सतना जिले में दर्ज की गई है। यहां 3,25,156.04 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले 77,544.36 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। हालांकि यह आंकड़ा अन्य जिलों से बेहतर है लेकिन यहां भी 2,47,611.68 मीट्रिक टन अनाज अभी शेष है। इसी तरह रीवा जिले में 1,83,012.94 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले 52,441.37 मीट्रिक टन खरीदी हो सकी है। यहां 1,30,571.57 मीट्रिक टन अनाज अभी भी किसानों के पास या केंद्रों तक पहुंचने का इंतजार कर रहा है।
सीधी में कमजोर, सिंगरौली में धीमी प्रगति
सीधी जिले की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है। यहां 38,062.57 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले केवल 7,161.19 मीट्रिक टन ही खरीदी हो पाई है। यानी 30,901.37 मीट्रिक टन अनाज अब भी शेष है। सिंगरौली जिले में खरीदी की रफ्तार सबसे धीमी नजर आ रही है। 24,249.04 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले महज 6,520 मीट्रिक टन ही खरीदी हो सकी है, जबकि 17,729.04 मीट्रिक टन शेष है।
दोनों नए जिलों की स्थिति पुअर
नए जिलों की स्थिति तो और भी पुअर है। मैहर जिले में 95,550.54 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 25,187.13 मीट्रिक टन खरीदी हुई है, जबकि 70,363.41 मीट्रिक टन शेष है। यह दशार्ता है कि यहां खरीदी की गति मध्यम स्तर पर है लेकिन लक्ष्य से काफी पीछे है। नए जिले मऊगंज की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां 26,480.45 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 4,301.71 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है और 22,178.74 मीट्रिक टन अब भी बाकी है।
क्या हैं कारण
खरीदी की धीमी रफ्तार के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्था, तौल में देरी, बारदाने की कमी, परिवहन की धीमी गति और भुगतान में विलंब जैसी समस्याएं किसानों को केंद्रों तक आने से रोक रही हैं। कई जगहों पर किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे वे निजी व्यापारियों को अनाज बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
प्रशासन के लिए चुनौती
आंकड़ों से साफ है कि संभाग में अभी 5.19 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी बाकी है। यदि खरीदी की गति नहीं बढ़ाई गई, तो निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती खरीदी केंद्रों की क्षमता बढ़ाना, तौल और उठाव (लिफ्टिंग) प्रक्रिया को तेज करना और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है।

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह