रीवा में आवारा और आदमखोर कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच कोष्टा में शेल्टर होम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम डीपीआर तैयार कर रहा है। यहां 200 से 300 कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
आवारा कुत्तों के आतंक से राहत पहुंचाने सुप्रीम कोर्ट एक्शन मोड पर है। सभी राज्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसका असर रीवा में दिखने लगा है। जल्द ही कोष्टा में शेल्टर होम का निर्माण किया जाएगा। डीपीआर पर काम शुरू हो गया है। केन्द्र सरकार से भी फंड की मांग के लिए पत्राचार किया गया है।
आपको बता दें कि सिर्फ रीवा ही नहीं देशभर में आवारा कुत्तों के काटने से लोगों की जान जा रही है। आए दिन कोई न कोई इन कुत्तो ंके आतंक से जख्मी हो रहा है। बच्चे सबसे अधिक प्रभावित है। आवारा और आदमखोर हो चुके कुत्तों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिव को सेल्टर होम बनाने और खुंखार कुत्तों को बंद कर रखने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले को लेकर प्रमुख सचिवों को तलब भी कर चुके हैं। हालांकि इस सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी राज्यों में इसका असर नहीं दिख रहा है। कई बार फटकार के बाद अब रीवा में हालांकि हलचल तेज हो गई है। रीवा में सेल्टर होम के निर्माण की तैयारियों पर काम शुरू हो गया है। डीपीआर बनाया जा रहा है। जल्द ही डीपीआर फाइनल होने के बाद टेंडर निकाला जाएगा और काम शुरू कर दिया जाएगा।
कोष्टा कचरा डंपिंग प्वाइंट की जमीन पर बनेगा शेल्टर होम
कोष्टा में नगर निगम ने कचरा डंपिंग प्वाइंट बनाया था। अब वह जगह पूरी तरह से साफ हो चुकी है। सिर्फ मशीन ही लगी है। उसके पास ही जमीन खाली पड़ी हुई है। इस जमीन को कुत्तों के शेल्टर होम के लिए चिन्हित किया गया है। इसी जगह पर सेल्टर होम बनाया जाएगा। जहां खुंखार कुत्तों को पकड़कर रखा जाएगा। उनके खाना पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
हर दिन 10 से 15 केस पहुंच रहे अस्पताल
कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आवारा कुत्तों के काटने के कारण अस्पताल में हर दिन 10 से 15 केस पहुंच रहे हैं। हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों की धमाचौकड़ी देखने को मिल जाती है। यह सिर्फ आमपब्लिक को ही शिकार नहीं बना रहे हैं। पालतू मवेशियों को भी काट रहे हैं। इसके कारण पशु पालकों को भी परेशानी हो रही है। कुत्तों के डर से लोग बच्चों को घर के बाहर तक भेजने से डरने लगे हैं।
बच्चों की हो चुकी है मौत
आवारा कुत्तों के काटने से रीवा में बच्चों की मौत तक हो चुकी है। एक बच्चे को रेबीज का इंजेक्शन लगा था। फिर भी उसकी मौत हो गई थी। इस तरह के कई मामले रीवा में सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी इन कुत्तों से राहत दिलाने नगर निगम कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सेल्टर होम पर काम तो शुरू हुआ लेकिन धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या फंड की सामने आ रही है। इसके कारण काम सुस्त गति से आगे चल रहा है।
300 कुत्तों को रखने बनाई जाएगी व्यवस्था
शेल्टर होम में फिलहाल 200 से 300 खुंखार कुत्तों को रखने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए शासन से किसी तरह का फंड नहीं मिला है। पत्राचार का सिलसिला जारी है। केन्द्र सरकार को भी पत्र लिखकर 56 लाख रुपए के खर्च की जानकारी दी गई है। फिलहाल केन्द्र सरकार से किसी तरह की फडिंग नहीं हुई है। यदि केन्द्र से राशि नहीं मिलती है तो नगर निगम अपने खर्च पर ही सेल्टर होम बनाएगा।
800 कुत्तों का बंधियाकरण हुआ, 4 हजार का है टारगेट
रीवा में कुत्तों के आतंक और संख्या को देखते हुए बंधियाकरण फिर से करने का निर्णय लिया गया। पहले फेज में 2 हजार का लक्ष्य रखा गया था। इस बार 4 हजार का लक्ष्य रखा गया है। कुत्तों को पकड़ने की जिम्मेदारी जबलपुर की फर्म को दिया गया है। चिरहुला में कुक्कुट फार्म के पास ही आपरेशन थिएटर बनाया गया है। यही पर कुत्तों का बंधियाकरण करने के बाद रखने की व्यवस्था की गई है। अब तक करीब 800 कुत्तों का बंधियाकरण किया जा चुका है। अभी 3200 और कुत्तों का बंधियाकरण करना शेष है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। खुंखार कुत्तों को शेल्टर होम में रखना है। सेल्टर होम के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। कोष्टा में बनाने की योजना है। 200 से 300 कुत्तों के लिए सेल्टर होम बनाने की योजना है। जल्द ही काम शुरू होगा।
मुरारी कुमार, स्वास्थ्य अधिकारी, ननि रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।