रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
न्यायालय 14 वें अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी के न्यायालय से दहेज लोभियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। जिसमें छोटेलाल कुशवाहा तनय तीरथ प्रसाद कुशवाहा उम्र 55 वर्ष, श्रीमती नीता कुशवाहा पत्नी छोटेलाल कुशवाहा उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम टीकर निमिहन टोला थाना गोन्दिगढ़ के विरुद्ध विचाराधीन प्रकरण में दोनो आरोपीगणों को धारा 498 ए, 304 बी/34 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिशेष अधिनियम के अपराध में सिद्ध दोष पाते हुए दोनों को धारा 498, भादवि एवं धारा 4 दहेज प्रतिशेष अधि.में दो दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक-एक हजार रुपये के जुर्माना एवं धारा 304 बी भादवि में आजीवन सश्रम कारावास, अर्थदण्ड न जमा करने की स्थिति में तीन-तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की से दण्डित किया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक डी.एन.मिश्रा ने बताया कि मृतिका श्रीमती नीशा कुशवाहा का विवाह मृतक घनश्याम कुशवाहा के साथ अप्रेल 2016 में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ था और मृतिका की विदाई शादी के समय ही कर दी गई थी तब मृतिका अपने ससुराल ग्राम टीकर निमिहन टोला आई थी जहां पर पति आरोपी घनश्याम कुशवाहा, ससुर छोटेलाल कुशवाहा, सास श्रीमती नीता कुशवाहा, मृतिका नीशा कुशवाहा के साथ दहेज में मोटर सायकल मांग कर लाने के लिए प्रताड़ित करते थे इस प्रताड़ना की जानकारी मृतिका द्वारा अपने पिता भूपेन्द्र कुशवाहा एवं मां को दी थी तब मृतिका के माता पिता मृतिका को अपने घर बुला लाये थे। इसके बाद सामाजिक बैठक की गई थी जिस पर यह तय किया गया था कि आरोपीगण दहेज में मोटर सायकल की मांग नहीं करेगें तब मृतिका के पिता द्वारा मृतिका को उसके पति के साथ ससुराल ग्राम टीकर निमिहन टोला भेज दिया था पुन: समझौता हो गया। इसी बीच 13 जुलाई 2017 को आरोपीगणों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मृतिका के सिर में मिट्टी का तेल डालकर मृतिका को मारपीट कर आग लगा दी थी जिससे मृतिका पूरी तरह से जल गई थी और मृतिका के पति का उपचार किया जा रहा था डाक्टरों ने मृतिका के पति घनश्याम कुशवाहा को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया था। 27 जुलाई 2017 को मृतिका के पति का भी देहांत हो गया था। थाना गोविन्दगढ़ में पंजीबद्ध करते हुए मर्ग की जांच प्रारंभ की गई जिस पर मृतिका माता-पिता एवं उसके रिस्तेदारों के वयान लिये गये अपराधियों द्वारा अपराध करने की पुष्टी होने पर थाना गोविन्दगढ़ में अपराध क 231/17 धारा 498 ए, 304 बी/34 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिशेष अधि.की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध करते हुए प्रकरण नव विवाहिता से संबंधित होने से प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ डीएसपी डॉ.चंचल नागर द्वारा प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई जिस पर वारीकी से अनुसंधान करते हुए प्रकरण में 13 साक्षी बनाये गये। न्यायालय द्वारा सिद्ध दोष पाते हुए दोनों को धारा 498ए भादवि एवं धारा 4 दहेज प्रतिशेष अधि.में दो दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक-एक हजार रुपये के जुमार्ना एवं धारा 304 बी भादवि में आजीवन सश्रम कारावास, अर्थदण्ड न जमा करने की स्थिति में तीन-तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की से दण्डित किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।