अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर पदस्थ रह चुके प्रो सुरेन्द्र सिंह परिहार की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। उनके पेंशन प्रकरण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। एडी से शिकायत की गई थी। एडी ने विवि को पत्र लिखा था। अब मामला जीडीसी कॉलेज प्राचार्य के पास फंस गया है। प्रो सुरेन्द्र सिंह ने विवि से मुक्त होने के बाद नोड्यूज कॉलेज में जमा कर दिए थे लेकिन शिकायकर्ता के पहुंचने से उनके स्वत्वों के भुगतान पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। अब जीडीसी प्राचार्य स्वत्वों के भुगतमान के पहले आयुक्त उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगेंगे और इसकी जानकारी भी देंगी। यदि वहां से हरी झंडी मिलती है तभी भुगतान किया जाएगा।
आपको बता दें कि सामाजिक कार्यकता उदय मिश्रा ने पूर्व कुलसचिव के खिलाफ शिकायत की थी। यह शिकायत एडी से लेकर उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त, एसीएस तक से की थी। इसके अलावा आरटीआई से विवि से मुक्त होने और जीडीसी में ज्वाइन किए जाने तक की जानकारी भी चाही थी। उदय मिश्रा ने शिकायत में कहा गया था कि डॉ सुरेन्द्र सिंह परिहार प्राध्यापक रसायन शास्त्र शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में कुलसचिव के रूप में कार्यरत रहे। इनके कार्यकाल में विवि में विभिन्न प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं कारित की गर्इं। विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य, उत्तर पुस्तिकाओं का मुद्रण, सहायक प्राध्यापकों की भर्ती व अतिथि विद्वानों की मनमानी तरीके से गलत नियुक्तियां की गर्इं। इस प्रकार कुलसचिव होने के पूर्व डॉ सुरेन्द्र सिंह भोज विवि के रीवा क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के पद पर 15 वर्षों तक कार्य किए। उदय मिश्रा ने शिकायत में भोज विवि की जिम्मेदारी सम्हालने के दौरान भी वित्तीय अनियमितताएं किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि इन सभी वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। ऐसी अवस्था में जब तक मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग से अजांच प्रमाण पत्र प्राप्त न हो जाए। तब तक डॉ परिहार का पेंशन प्रकरण निराकृत न किया जाए। साथ ही ग्रेच्युटी का भी भुगतान न किए जाने की मांग की गई है। इस पत्र पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया। विवि को पत्र लिखकर अजांच प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक पेंशन प्रकरण पर रोक लगाने के लिए कहा था। विवि ने इस से खुद को किनारे कर लिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जीडीसी प्राचार्य से शिकायत की। जीडीसी प्राचार्य ने फिलहाल शिकायत के आधार पर स्वत्वों का भुगतान करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। आयुक्त उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर प्रो सुरेन्द्र सिंह के मामले में मार्गदर्शन मांगेंगी, तब भुगतान किया जाएगा।
प्रो सुरेन्द्र सिंह के स्वत्वों के भुगतान पर रोक लगाने की शिकायत पहुंची है। उनके स्वत्वों का भुगतान करने से रोक नहीं सकते। उन्होंने सभी एनओसी जमा की है। लेकिन आयुक्त ने वीसी में जरूर कहा था कि यदि कोई अधिकारी रिटायर होता है तो उसकी जानकारी एक बार आफिस में जरूर दें तो पत्राचार कर इनकी जानकारी दी जाएगी। तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा।
प्रो विभा श्रीवास्तव, प्राचार्य, जीडीसी रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।