रीवा के शासकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में जहरीला खनखजुरा युक्त भोजन से 13 छात्र बीमार हो गए। छात्रों ने जताया आक्रोश, प्रबंधन मौन।

रीवा, स्टार समाचार वेब
शासकीय बालक छात्रावास में कीड़ा युक्त विषाक्त भोजन खाने से दर्जन भर से अधिक छात्र बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि छात्रावास में छात्रों को खाने में पड़ोसी गई सब्जी में खनखजुरा मिला है। जिसे देखते ही छात्रों को उल्टियां शुरू हो गई और देखते ही देखते एक के बाद एक 13 बच्चे बीमार हो गए। जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल में कराया गया है। वहीं आक्रोशित छात्रों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल मामला शासकीय अनुसूचित जाति बालक पीजी छात्रावास क्रमांक 2 झिरिया का है। जहां छात्रों के खाने में सब्जी के साथ जहरीले खनखजुरा नाम का कीड़ा मिलने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रों के मुताबिक बीती रात खाने के लिए मेस में सब्जी बनाई गई थी। जब छात्रों को भोजन परोसा गया तो सब्जी में जहरीला खनखजुरा कीड़ा नजर आया, लेकिन तब तक कई छात्र इसे खा चुके थे। कुछ देर बाद ही छात्रों की तबियत बिगड़ने लगी। उनके गले में खराश और उल्टियां शुरू हो गईं। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य हो पाई। वहीं इस पूरे मामले को लेकर छात्रों के बीच आक्रोश व्याप्त है।

प्रबंधन ने साधी चुप्पी
मंगलवार की सुबह जब मामला उजागर हुआ तो छात्रावास के वार्डन समेत जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन सभी ने इस मामले में चुप्पी साधते हुये जबाव देने से ही इनकार कर दिया। जिसके बाद छत्रों का आक्रोश दोगुना हो गया। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में लगातार इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।