रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
हुजूर तहसील में तहसीलदार व पटवारियों के बीच का विवाद अब गहरा गया है। तहसीलदार अनुपम पाण्डेय द्वारा पटवारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने से आक्रोशित पटवारियों ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। पटवारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके खिलाफ किसी भी तरह की दण्डात्मक कार्रवाई हुई तो वे पूर्णत: काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसीलदार हुजूर की होगी।
इस संबंध में पटवारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। मामला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तक भी पहुंच चुका है। उन्होंने पटवारियों को आश्वस्त करते हुए काम जारी रखने की सलाह दी है।
समीक्षा बैठक से शुरू हुआ विवाद
बुधवार को तहसीलदार अनुपम पाण्डेय द्वारा बुलाई गई बैठक में फार्मर आईडी की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर चर्चा शुरू ही हुई थी, शहरी क्षेत्र के पटवारियों ने अपनी व्यवहारिक समस्याओं को सामने रखते हुए तर्क दिया कि भू अभिलेख में भले ही जमीन कृषि दर्ज है लेकिन मौके पर आबादी बस चुकी है और प्लाटिंग हो चुकी है। ऐसे में लोग फार्मर आईडी बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं एवं साइबर फ्राड के बढ़ते मामलों के कारण आम नागरिक ओटीपी साझा करने से भी कतराते हैं। पटवारियों के अनुसार तहसीलदार ने उनकी व्यवहारिक समस्याओं को सुनने के बजाय उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर दिया। कमिश्नर और कलेक्टर को पटवारियों की एक वेतन वृद्धि रोकने तथा वेतन आहरण पर रोक लगाने का प्रस्ताव भेज दिया। इसी बात से आक्रोशित पटवारियों ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
कलेक्टर ने दिलाया भरोसा
मामला तूल पकड़ते ही कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटवारियों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी पटवारी का वेतन नहीं रोका जाएगा। उन्होंने सभी को निर्भीक होकर अपना काम जारी रखने का आश्वासन दिया है। पटवारियों द्वारा लगाए गए आरोप में तहसीलदार अनुपम पाण्डेय की कार्यशैली को लेकर पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं। बताया गया है कि पूर्व में सेमरिया, सिरमौर व नईगढ़ी जैसी तहसीलों में पदस्थ रहते हुए वह पटवारियों के साथ तालमेल बिठाने में नाकाम रहे हैं तथा उनके खिलाफ मोर्चे भी खुल चुके हैं। अब हुजूर तहसील में भी प्रशासनिक तालमेल के अभाव में टकराव की स्थिति निर्मित हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह