रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले में खनिज माफियाओं का आतंक एक बार फिर सड़क पर देखने को मिला। चोरहटा थाना अंतर्गत भोलगढ़ से अवैध उत्खनन कर पत्थर लोड कर जा रहे तेज रफ्तार हाईवा ने 13 वर्षीय छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं गुस्साएं ग्रामीणों ने हाइवा में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा सड़क के किनारे खड़ी थी उसी समय पत्थर लोड कर जा रहे हाइवा क्रमांक यूपी 70 एचटी 799 ने ठोकर मार दिया। टक्कर लगते ही छात्रा नीचे गिर गयी और उसका एक हाथ हाइवा के चपेट में आ गया। इस घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले छात्रा को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुये जबलपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
घंटों मचा रहा बवाल
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवा वाहन में जमकर तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से खनिज माफिया बेखौफ होकर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों का संचालन कर रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
नहीं थी टीपी
ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवा में भोलगढ़ माइंस से पत्थर लोड किया गया था। जिसकी टीपी भी नहीं थी। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन इस तरह के हाइवा समेत अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। खनिज माफियाओं के लिये यह सुरक्षित मार्ग बन चुका है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार पुलिस व खनिज विभाग में शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।