रीवा के इटमा वाटर फॉल में सेल्फी लेते समय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। एक माह में यह तीसरी ऐसी घटना है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के तराई अंचल अतरैला थाना अंतर्गत स्थित इटमा वाटर फाल में सैलानियों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। यहां एक बार फिर सेल्फी लेने के चक्कर में युवक गिर गया और पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और एसडीआरएफ टीम को बुला कर सर्चिंग कर रही है। हालांकि देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरगढ़ का रहने वाला सोनू खान पुत्र बन्ने खान 21 वर्ष अपने दोस्तों और परिवार के साथ सोमवार को पिकनिक मनाने के लिये इटमा वाटर फॉल पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान युवक मोबाइल लेकर वाटर फाल के किनारे पहुंचा और सेल्फी लेने लगा। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह वाटर फाल में गिर गया। घटना इतनी तेज हुई कि युवक को बचाने का मौका ही नहीं मिल पाया। जिस स्थान पर युवक गिरा वहां पर पानी का तेज बहाव था, ऐसे में युवक क्षण भर में लापता हो गया। परिजनों ने चीख पुकार मचा कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। ऐसे में सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम अब युवक की तलाश में सर्चिंग कर रही है।
एक माह में तीसरी घटना
उल्लेखनीय है कि जिले का इटमा वाटर फाल पिछले दो सालों में इतना प्रचलित हो गया कि यहां पर दूर-दूर से पर्यटन लुफ्ट उठाने पहुंचते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। ना ही रेलिंग और ना ही कोई रोक-टोक करने वाला। ऐसे में लोग जान जोखिम में डाल कर यहां फोटो खिंचवाते हैं। यही वजह है कि पिछले एक माह में यहां पर तीन घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये जा रहे हैं।
फाल में रहता है तेज बहाव
इटमा वाटर फाल बरदहा घाटी के नीचे स्थित है। जहां पर सिरमौर टोंस का पानी आता है। रास्ता सकरा और गहरा होने के कारण यहां पर पानी का बेग काफी तेज रहता है। यही वजह है कि युवक फाल में गिरने के साथ ही गहराईयों में समा कर लापता हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
मोटर वोट से सर्चिंग संभव नहीं
एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर विकास पाण्डेय ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वह काफी सकरी जगह है। पानी तेज गत से बहता है, ऐसे में यहां पर मोटर वोट उताराना संभव नहीं हो पा रहा था। लिहाजा जवानों को रस्सी के सहारे पानी में उतारा गया और सर्चिंग की जा रही है। सोमवार की देर शाम तक चली सर्चिंग के दौरान युवक का पता नहीं चल पाया है। अब मंगलवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जायेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।