रीवा में महिला अपने लापता पति की तलाश में 10 महीनों से थानों के चक्कर काट रही है, दो मासूम बच्चियों संग न्याय की गुहार लगा रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले से खाकी और रिश्तों की संवेदनहीनता का एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पिछले 10 महीनों से अपने लापता पति की तलाश में थानों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसे आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। आखों में आंसू और गोद में 2 जुड़वा बेटियों को लेकर न्याय की गुहार लगा रही है।
मामला समान थाना क्षेत्र का है, जहाँ शारदापुरम पोखरी टोला निवासी मोनू रजक ने बताया कि उनके पति राज बहादुर रजक बीते 25 मार्च 2025 से रहस्यमय तरीके में लापता हैं। राज बहादुर रतहरा बाईपास में गाड़ी चलाने का काम करते थे। घटना के दिन वे काम पर जाने को कहकर घर से निकले थे, इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा है। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। समान थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई बार गुहार लगाई, लेकिन पुलिस का रवैया उदासीन बना हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि जब भी मैं थाने जाती हूँ, साहब कहते हैं कि मोबाइल बंद है तो हम क्या करें? 10 महीने बीत गए, लेकिन पुलिस ने लोकेशन तक ट्रेस करने की गंभीरता नहीं दिखाई।
ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप
पीड़ित महिला ने न केवल व्यवस्था, बल्कि अपने ससुराल पक्ष पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उनके सास-ससुर उन्हें घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं और पति को दूसरी शादी के लिए उकसाते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति की गुमशुदगी के पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती हैं।
बच्चों के भविष्य पर संकट
पति के अचानक गायब हो जाने से पीड़ित के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अब मोनू के कंधों पर है। पेट पालने के लिए वह दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा करने को मजबूर हैं। पीड़िता ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।