रीवा में 3 मई को होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। 5236 परीक्षार्थी शामिल होंगे, प्रशासन ने दिशा-निर्देश और प्रतिबंध जारी किए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
आगामी 3 मई को शहर के 12 परीक्षा केन्द्रों में एनटीए नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान टीआरएस कालेज एवं पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सुगमता से परीक्षा संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के प्राचार्य ने की गयी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा 3 मई को अपरान्ह 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र में रिपोर्टिंग का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि उम्मीदवार पारंपरिक पोशाक पहन रहे हैं तो उन्हें परीक्षा के दिन दोपहर 12.30 बजे तक आवंटित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। शहर के 12 परीक्षा केन्द्रों में 5236 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शहर में केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक, टीआरएस कालेज, पॉलिटेक्निक कालेज, एसके स्कूल, माडल हायर सेकेण्डरी स्कूल, पीके सांदीपनि स्कूल, मार्तण्ड क्रमांक एक, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक एक, मार्तण्ड क्रमांक 2, विधि महावि., जीडीसी कालेज तथा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
ये दस्तावेज जरूरी
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को अपने साथ एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी, पोस्टकार्ड साइज की एक फोटो, पासपोर्ट साइज के 2 फोटो, किसी एक अधिकृत फोटो आईडी की मूल तथा वैध प्रति (जैसे राशन कार्ड), व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल, लड़कों के लिए हल्के कपड़े, जिनमें लंबे बाजू न हों, कोई फैंसी पॉकेट, जिपर या बैज न हो तथा लड़कियों के लिए हल्के कपड़े, जिनमें कढ़ाई या लंबे बाजू न हों; धातु की वस्तुओं से बचें तथा केवल लो-हील चप्पल या सैंडल पहनने की अनुमति होगी जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी।
इन पर प्रतिबंध
परीक्षा केन्द्र में कोई भी वस्तु जैसे मुद्रित लिखित पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन स्कैनर आदि तथा कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार अन्य वस्तुएं जैसे बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, कोई भी घड़ी, ब्रोसलेट, कैमरा, आभूषण धातु की वस्तुएं, कोई भी खुला या पैक किया हुआ खाद्य पदार्थ, पानी की बोतल तथा कोई भी अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जैसे कि माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस आदि को छिपाकर रखना प्रतिबंधित किया गया है।
यहां होगी परीक्षा
शहर में निर्धारित 12 परीक्षा केन्द्रों के समीप परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए प्रतीक्षा स्थल निर्धारित किये गये हैं। परीक्षा केन्द्र पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक के समीप जयंती कुंज में, परीक्षा केन्द्र टीआरएस कॉलेज के समीप व्यंकट क्लब, परीक्षा केन्द्र पॉलिटेक्निक कालेज के समीप माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, परीक्षा केन्द्र एसके स्कूल के समीप पचमठा, परीक्षा केन्द्र माडल हायर सेकेण्डरी स्कूल के समीप बोर्ड आफिस कैंपस, परीक्षा केन्द्र पीके सांदीपनि स्कूल के समीप राजहंस स्कूल एवं ज्ञानस्थली स्कूल, परीक्षा केन्द्र मार्तण्ड क्रमांक एक के समीप मार्तण्ड क्रमांक तीन, परीक्षा केन्द्र शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक एक के समीप हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 2, परीक्षा केन्द्र मार्तण्ड क्रमांक 2 के समीप बीएड कालेज, परीक्षा केन्द्र विधि महाविद्यालय के समीप टीआरएस कामर्स बिल्डिंग, परीक्षा केन्द्र जीडीसी कालेज के समीप उद्यानिकी एवं कोर्ट पार्किंग तथा परीक्षा केन्द्र पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के समीप बीएड कालेज को परिजनों के लिए प्रतीक्षा स्थल निर्धारित किये गये हैं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सहायक संचालक शिक्षा राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।