रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सगरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में करीब दस दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जो आपस में भाई हैं। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी का जेवरात भी बरामद किया गया है। वहीं मामले में दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को हरिहरपुर निवासी उपेन्द्र सिंह के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। सेंध लगाकर घुसे अज्ञात बदमाशों ने 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी को पार कर दिया था। घटना की जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसर गया था।
मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम पहुंची थी। पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुये विशेष टीम गठित किया था। जिसमें सायबर सेल प्रभारी वीरेन्द्र पटेल, सगरा थाना प्रभारी दीपक तिवारी की टीम शामिल थी। टीम ने लगातार प्रयास कर घटना को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान नाजूल गोंड पुत्र राकेश गोंड 25 वर्ष, राहुल गोंड पुत्र राकेश गोंड 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सेंधहा चौकी लालगांव थाना गढ़, भोला गोंड पुत्र अयोध्या गोंड 25 वर्ष एवं करण गोंड पुत्र अयोध्या गोंड 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बेलौही थाना शाहपुर जिला मऊगंज के रूप में की गई है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किये गये हैं। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दो फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद सूने अथवा बड़े घर को चोरी करने के लिये चिन्हित करते थे। गिरोह बड़ा करने के लिये सगे भाईयों को शामिल कर लेते थे। उक्त पकड़े गये बदमाश आपस में भाई ही हैं। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिये पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जेवरात बेचने के चक्कर में पकड़े गये
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिये ना सिर्फ तकनीकी सहायता ली थी, बल्कि मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया था। बताया गया है कि घटना के बाद से पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला था। जिसमें संदिग्ध नजर आये थे। इसके बाद मुखबिर को एक्टिव कर उन्हें संदेहियों की फोटो दी गई थी। यही वजह है कि घटना को सप्ताह भर बीतने के बाद जब बदमाश चोरी के जेवरातों को बेचने के लिये बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी। सरकार ने कलेक्टरों को बिना प्रारंभिक परीक्षण पटवारियों पर FIR दर्ज न करने के निर्देश दिए हैं। जानें पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह