बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित बदवार में बुधवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे हुये भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। जबकि 20 घायल बताये गये हैं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसे के वक्त बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। सभी घायलों का उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। डीन और अधीक्षक समेत चिकित्सकों का दल उपचार व्यवस्था में जुटा हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि बस की चेंचिस से बॉडी अलग हो गई।
बताया गया है कि पवन एक्सपे्रस की बस क्रमांक एमपी 17 पी 1501 रीवा से बघोर के लिये बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रीवा बस स्टैंड से रवाना हुई थी। बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। सभी सीधी जिला जाने वाले थे। शाम करीब साढ़े 4 बजे बस जैसे ही गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे बल्कर क्रमांक एनएल 01 एएल 9213 से टक्कर हो गई। इस दौरान बस की बॉडी और चेंचिस दोनों अलग हो गये। बस सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में समा गई। यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुये जैसे-तैसे करीब 20 यात्रियों को जीवित अवस्था मेें बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस से सभी को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। वहीं बाद में बस के मलवे को हटाया गया तो उसके नीचे दबे पांच लोगों के शव निकले। जिन्हें मर्चुरी में शिफ्ट कराया गया है। घटना के बाद मौके पर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, एसपी डॉ. गुरूकरण सिंह, सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि भी पहुंच गये थे।
वार्ड ब्बाय व सुरक्षा कर्मियों ने सम्हाला मोर्चा
हादसे की जानकारी होते ही जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट कर दिया गया था। यही वजह है कि संजय गांधी अस्पताल के आकास्मिक गेट में ही ना सिर्फ स्ट्रेचर की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई थी, बल्कि दो दर्जन से अधिक वार्ड ब्बाय को भी लगा दिया गया था। जैसे ही एम्बुलेंस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, वैसे ही वार्ड ब्बाय और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा सम्हाला और आनन-फानन में घायलों को वार्ड तक पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार मुहैया हो पाया।
108 एम्बुलेंस से भेजे गये घायल
हादसे के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को दिया। जिसके कुछ ही मिनट में आसपास मौजूद एम्बुलेंस पहुंच गई। इसके बाद सभी घायलों को अलग-अलग एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ घायलों को एक पिकअप वाहन से भी अस्पताल पहुंचाया गया है।
डीन व अधीक्षक समेत तैनात रहे चिकित्सक
घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को दी गई। इसके बाद वह स्वयं संजय गांधी अस्पताल के कैज्युल्टी वार्ड पहुंच गये। इसके साथ ही अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं सर्जरी, मेडिसिन, आर्थोपैडिक एवं ईएनटी वार्ड के जूनियर एवं सीनियर चिकित्सकों को भी बुलाया गया था। चिकित्सकों ने बिना समय गवाएं उपचार शुरू किया और जरुरत के हिसाब से मरीजों को वार्डों में शिफ्ट कराया।
सीएम ने मृतकों को दो-दो लाख आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुधवार को रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
देर रात तक डटे रहे प्रशासन व पुलिस अधिकारी
बताया गया है कि घटना के तत्काल बाद एसडीएम अनुराग तिवारी नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, एएसपी संदीप, सीएसपी रितु उपाध्याय समेत अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम और कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा अस्पताल पहुंच गई। घायलों के पहुंचने से लेकर जब तक समुचित उपचार शुरू नहीं हो गया तब तक उक्त अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।
अजय सिंह ने भीषण बस हादसे पर दुख व्यक्त किया
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रीवा जिले के गुढ़ नेशनल हाईवे-39 पर बदवार स्टैंड के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सभी यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अजय सिंह ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि वे बिना किसी विलंब के मौके पर राहत एवं बचाव कार्य को और तेज करें। सभी घायलों को तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा और निशुल्क उपचार की मुकम्मल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रित परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाए। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को भी सम्मानजनक आर्थिक सहायता दी जाए ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें संबल मिल सके।
16 घायलों की हुई पहचान
बुधवार की देर रात तक 16 घायलों की पहचान हो गई है। जिसमें सुजीत गुप्ता, अनिल साकेत 26 वर्ष निवासी कंचन टोला मऊगंज, मनवसुआ साकेत 40 वर्ष निवासी बड़खड़ा सीधी, सबीना बेगम निवासी खोरवा खास सीधी, रामपाल पटैल निवासी बिठौली, प्रांजली पटेल निवासी बिठौली सीधी, ब्रिजेन्द्र पटैल निवासी अमिलिया, मोहम्मद अंसारी 35 वर्ष निवासी बघोर, शिवानी पटेल 19 वर्ष निवासी टकटैया चुरहट, मोहम्मद इरसाद रजा अंसारी 18 वर्ष, मोहम्मद इब्राहिम 32 वर्ष, संजू पटेल 26 वर्ष निवासी डिहुली अमिलिया, श्यामबाबू निवासी त्योंथर, पुनीत शुक्ला 30 वर्ष निवासी बघोर अमिलिया, गीता पटेल एवं धीरज पटेल 12 वर्ष शामिल हैं। वहीं मृतकों की पहचान करने का प्रयास पुलिस की ओर से किया जा रहा है।
बदवार सड़क दुर्घटना पर डिप्टी सीएम ने जताया शोक
गुढ़ तहसील अंतर्गत बदवार में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के निधन पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने शोक व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
रीवा से सीधी की तरफ जा रही यात्री बस की बदवार के पास बल्कर से टक्कर हुई है। इसके बाद बस पानी से भरे गड्ढे में समा गई। सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस की टीम पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू किया गया है। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुये हैं। 5 लोगों की मौत हुई है। घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं।
नरेन्द्र सूर्यवंशी, कलेक्टर रीवा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।
चित्रकूट और रामपुर बघेलान में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने फूड शिविरों की जांच तेज की, आश्रम ने शरण दी, संस्था ने 500 पैकेट बांटे।
चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया। दस स्वास्थ्य टीमें और मलेरिया दल घर-घर सर्वे, जांच, दवा वितरण और फॉगिंग करेंगे।
सतना जिला अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन, नवजात देखभाल, हृदय जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के लिए 2.64 करोड़ रुपए के उपकरण मांगे हैं, सांसद से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह