IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी की। कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेलेंगे। जानिए इस बड़े ट्रेड की पूरी जानकारी

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी कर ली है। एक बड़े ट्रेड के तहत, पंत ने दिल्ली कैपिटल्स का दामन थामा है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जर्सी में नजर आएंगे। पंत का दिल्ली से गहरा रिश्ता रहा है; वे 2016 से 2024 तक लगातार 9 सीजन इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे। दिल्ली के लिए उन्होंने 111 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी संभाली है। 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद वे लखनऊ से जुड़े थे, लेकिन अब वे अपने 'घरेलू' टीम में वापस आ गए हैं।
इस ट्रेड के माध्यम से भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का दिल्ली कैपिटल्स के साथ 5 साल का सफल सफर समाप्त हो गया है। कुलदीप 2022 में दिल्ली से जुड़े थे और इन वर्षों में उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट चटकाकर टीम के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ की भूमिका निभाई थी। लखनऊ के लिए यह बदलाव 'घर वापसी' जैसा है, क्योंकि कुलदीप घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे अपनी 13.50 करोड़ रुपए की फीस के साथ अब LSG के स्पिन आक्रमण को मजबूती देंगे।
ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। 2025 के ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ टीम में शामिल हुए पंत, लखनऊ के लिए दो सीजन में 28 मैचों में केवल 581 रन ही बना सके। साथ ही, लखनऊ का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, जहाँ टीम 2025 में 7वें और 2026 में पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही। कप्तान के रूप में उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के कारण, टीम मैनेजमेंट ने इस बड़े बदलाव का निर्णय लिया, जिसके चलते अब पंत 15 करोड़ रुपए की फीस के साथ दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े युवा स्टार की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी की। कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेलेंगे। जानिए इस बड़े ट्रेड की पूरी जानकारी
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे, वहीं यशस्वी जायसवाल को बाहर रखा गया है। विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी नजरें।
भारत के सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आज एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। जी हां... श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठे विवादों के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला। आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ी के साथ रहेंगे उनके माता-पिता।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जी हां... इशान किशन ने तीन साल बाद भारत के वनडे सेटअप में वापसी की और उन्होंने दिखा दिया कि वो वनडे टीम में शामिल किया जाने के हकदार हैं। इशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अहम शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप-2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस जीत के नायक लियोनेल मेसी रहे। मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रगति की है।
FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।
आईपीएल-2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ट्राई सीरीज में खामोश हो गया है। आज यानी सोमवार को इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका-ए के खिलाफ के मुकाबले में भी 15 साल के वैभव बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।