रॉबर्ट वाद्रा ब्रिटेन निवासी संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। वकील ने बताया, वे बेटी के स्नातक समारोह के लिए विदेश में हैं।

नई दिल्ली, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। वाद्रा को यह पेशी ब्रिटेन निवासी हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में 17 जून को करनी थी, लेकिन वह विदेश यात्रा पर हैं।
ईडी सूत्रों के अनुसार, वाद्रा को इससे पहले 10 जून को पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उस दिन भी हाजिर होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें फ्लू जैसे लक्षण हैं और उन्होंने कोविड जांच कराई है।
वाद्रा के वकील की सफाई
वाद्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान ने कहा कि उनके मुवक्किल अपनी बेटी के स्नातक समारोह में शामिल होने के लिए अदालत की पूर्व अनुमति के आधार पर विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह अनुमति समन की तामील से पहले ही ली गई थी और इसकी सूचना ईडी को समय पर दे दी गई थी।
खेतान ने कहा, "वाद्रा ने हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है। वे विदेश से लौटने के बाद या आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी ईडी के समक्ष बयान देने को तैयार हैं।"
ईडी की कार्रवाई और मामला क्या है?
प्रवर्तन निदेशालय धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत वाद्रा से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर सकती है।
वाद्रा पर आरोप है कि हथियार डीलर संजय भंडारी ने 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर नामक संपत्ति खरीदी थी और उसका नवीनीकरण रॉबर्ट वाद्रा के निर्देश पर करवाया गया, जिसकी फंडिंग वाद्रा ने कराई थी। वाद्रा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे 'राजनीतिक षड्यंत्र' करार दिया है और दावा किया है कि उनका इस संपत्ति से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है।
भंडारी का मामला और भारत सरकार की अपील खारिज
संजय भंडारी 2016 में भारत छोड़कर लंदन भाग गया था। इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन की एक अदालत ने भारत सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने भंडारी के प्रत्यर्पण मामले में अपील करने की अनुमति मांगी थी। इससे भंडारी के भारत लाए जाने की संभावना अब लगभग खत्म मानी जा रही है।
अन्य मामलों में भी ईडी की जांच जारी
वाद्रा से अप्रैल महीने में हरियाणा में 2008 के भूमि सौदे से जुड़े एक अन्य धनशोधन मामले में लगातार तीन दिन तक पूछताछ की गई थी। इसके अलावा, राजस्थान के बीकानेर में भी एक विवादित भूमि सौदे को लेकर उनके खिलाफ ईडी की जांच जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।