×

RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान: जातिगत जनगणना, धर्मांतरण और कांग्रेस पर तीखा वार

आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जबलपुर बैठक में जातिगत जनगणना को विभेदकारी बताया और कांग्रेस को प्रतिबंध लगाने के प्रयास पर चुनौती दी। उन्होंने धर्मांतरण रोकने पर भी ज़ोर दिया।

By: Ajay Tiwari

Nov 01, 20253:21 PM

view18

view0

RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान: जातिगत जनगणना, धर्मांतरण और कांग्रेस पर तीखा वार

जबलपुर. स्टार समाचार वेब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने जातिगत जनगणना पर अपनी राय स्पष्ट करते हुए कांग्रेस के प्रतिबंध लगाने के प्रयासों पर भी तीखा पलटवार किया।

जातिगत जनगणना पर संघ का रुख: विभेद बढ़ाने का खतरा

दत्तात्रेय होसबाले ने जातिगत जनगणना के राजनीतिक इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह जनगणना नहीं होनी चाहिए, क्योंकि देश में कुछ जातियां पीछे रह गई हैं, और अभी इसके आंकड़ों का उपयोग सिर्फ पिछड़ों के भले के लिए किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इसका इस्तेमाल राजनीति के लिए होगा, तो इससे विभेद (भेदभाव) बढ़ेगा।

कांग्रेस की प्रतिबंध लगाने की मांग पर पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा RSS पर बैन लगाने की बात कहे जाने पर होसबाले ने तीखी प्रतिक्रिया दी। होसबाले ने कहा कि जो संगठन भारत के समाज और राष्ट्रनिर्माण में जुटा है, उस पर प्रतिबंध लगाने की बात कहने वाले नेताओं को पहले के अनुभव से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस पहले भी संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर चुकी है, और अब चाहे तो चौथी बार भी कोशिश कर ले। होसबाले ने कहा कि RSS को समाज ने स्वीकार किया है, और पहले लगाए गए प्रतिबंधों को भी न्यायालय ने गलत ठहराया था। उन्होंने पूछा कि आखिर संघ पर बैन लगाने की जरूरत क्यों है, जबकि यह देश की सुरक्षा, संस्कृति और विकास के लिए काम कर रहा है।

धर्मांतरण रोकना और घर वापसी जरूरी

सर कार्यवाह होसबाले ने कहा, बैठक में धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते धर्मांतरण को रोकना और घर वापसी कराना अब जरूरी हो गया है। संघ देशभर में धर्म जागरण का कार्य कर रहा है, और जनजातीय क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में धर्मांतरण की एक बड़ी समस्या है, और वहां साजिश के तहत ही धर्मांतरण किया जा रहा है।

इन मुद्दों पर भी राय दी..

लिव-इन रिलेशनशिप यह संस्कृति के लिए ठीक नहीं है। हर गलती कानून से नहीं रुकेगी, इसके लिए समाज को संस्कार देकर विकृति को रोकना होगा।
लिव-इन रिलेशनशिप

यह संस्कृति के लिए ठीक नहीं है। हर गलती कानून से नहीं रुकेगी, इसके लिए समाज को संस्कार देकर विकृति को रोकना होगा।

बंगाल की स्थिति बंगाल को ऐसे रखने के लिए देश के साथ अन्याय हो रहा है, और अस्थिरता फैलाने वालों को राजनीतिक प्रश्रय उठाना पड़ रहा है।
ईवीएम और मतदाता सूची (SIR) मतदाता सूची जरूरी है। इस प्रक्रिया पर जिन्हें शक है, उन्हें चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए।
संघ और बीजेपी RSS सभी पार्टियों का है, लेकिन यह सच है कि संघ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ज्यादा हैं। संघ का दरवाजा सभी के लिए खुला है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM