अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।

टीवी और फिल्म जगत की उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगाले के निधन से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। 22 वर्षीय अभिनेत्री, जिन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'छावा' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया था, ने नालासोपारा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की है, जब घर में कोई मौजूद नहीं था।
दिवंगत अभिनेत्री के पिता मच्छिन्द्र उगाले ने एनडीटीवी से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि संचिता लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी। पिता के अनुसार, संचिता अक्सर परेशान रहती थी और कई बार सामान्य मूड में होने के बावजूद वह अचानक अवसाद की चपेट में आ जाती थी। उन्होंने कहा, "हम उसके साथ समय बिताते थे और उसका ख्याल रखते थे, लेकिन रविवार को केवल आधे घंटे के लिए हम घर पर नहीं थे और उसने यह घातक कदम उठा लिया।"
मच्छिन्द्र उगाले ने केवल डिप्रेशन का ही जिक्र नहीं किया, बल्कि उन्होंने संचिता को प्रताड़ित किए जाने की ओर भी इशारा किया है। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को किसी न किसी बात या पैसों की मांग को लेकर लगातार मानसिक रूप से 'टॉर्चर' और 'हैमरिंग' की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मामला अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
दुखी पिता ने प्रशासन से अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी के साथ जो कुछ भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। यह केवल मेरी बेटी की बात नहीं है, बल्कि देश की हर बेटी के सम्मान और सुरक्षा की बात है।" फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उन पहलुओं को खंगाल रही है जिनसे संचिता को प्रताड़ित किया जा रहा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।