सतना की पीएचडी शोधार्थी आंचल वर्मा ने यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में एडाप्टिव कंट्रोल सिस्टम पर शोध प्रस्तुत किया। वैश्विक विशेषज्ञों की सराहना के साथ उनकी उपलब्धि ने विन्ध्य और देश का मान बढ़ाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विन्ध्य की धरती एक बार फिर अंर्तराष्ट्रीय मंच पर चमकी है। सतना की प्रतिभाशाली बेटी और आईआईटी (बीएचयू) की पीएचडी शोधार्थी आंचल वर्मा ने यूनाइटेड किंगडम में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय कार्यशाला में अपने शोध से भारतीय प्रतिभा का परचम लहरा दिया। आंचल वर्मा ने यूनिवर्सिटी आॅफ एक्सीटर में 27 जुलाई को एडाप्टिव कंट्रोल सिस्टम विषय पर अपना शोध व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके शोध को वैश्विक वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने सराहा, जिससे भारत और खासकर विन्ध्य क्षेत्र का गौरव बढ़ा।
सतना से लंदन तक का सफर
आंचल वर्मा सतना के क्राइस ज्योति विद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने आईआईटी (बीएचयू) से एम.टेक. करने के बाद वहीं से पीएचडी अनुसंधान शुरू किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अंर्तराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
भव्य स्वागत के साथ घर वापसी
लंदन यात्रा पूरी कर आंचल 28 जुलाई को हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना होकर 29 जुलाई को इंदिरा गांधी अंर्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद रीवा एक्सप्रेस से 30 जुलाई की सुबह सतना पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभा का प्रदर्शन
यह कार्यशाला भारत सरकार और ब्रिटेन की संयुक्त रिसर्च स्कीम के तहत आयोजित की गई थी। आंचल की शोध टीम में आईआईटी (बीएचयू) के अकादमिक डीन आचार्य डॉ. देवेन्द्र सिंह और इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी (आईएसएम) धनबाद की सहायक प्राध्यापक डॉ. भावना सिंह भी शामिल रहीं। विशेषज्ञों ने उनके शोध को तकनीकी रूप से मजबूत, व्यावहारिक और भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
विंध्य के लिए गर्व का क्षण
आंचल वर्मा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता न केवल सतना बल्कि पूरे विन्ध्य और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।