सतना के अहिरगवां में वन विभाग ने 50 क्विंटल अवैध खैर काष्ठ जब्त किया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज किया गया। अब लकड़ी के स्रोत और अवैध नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वन विभाग ने जिले में अवैध खैर काष्ठ के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई रविवार को वन परिक्षेत्र सतना अंतर्गत रघुराज नगर तहसील की ग्राम पंचायत अहिरगवां में की गई। बरामदगी जिस मकान से हुई उसके मालिक ने पूछताछ में दावा किया कि लकड़ी उसकी नहीं है बल्कि उसने केवल अपनी जमीन उपयोग के लिए दी थी। इस बयान के बाद वन विभाग की जांच अब उस व्यक्ति की तलाश पर केंद्रित हो गई है, जिसने इतनी बड़ी मात्रा में खैर लकड़ी वहां रखवाई।
50 क्विंटल का मिला भंडारण
वन विभाग को रविवार को अहिरगवां में खैर लकड़ी के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गणेश प्रसाद चौबे के घर परिसर की जांच की, जहां करीब 50 क्विंटल की मात्रा में खैर काष्ठ का भंडारण मिला। लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पूछताछ के दौरान गणेश प्रसाद चौबे ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति ने उनकी भूमि का उपयोग करने की अनुमति लेकर वहां लकड़ी रखी थी। हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति के बारे में क्या जानकारी दी है और उसकी भूमिका क्या है, इसका खुलासा वन विभाग ने अभी नहीं किया है। विभाग का कहना है कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
कहां से लाई या काटी गई लकड़ी
वन अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में खैर लकड़ी का एक स्थान पर भंडारण केवल व्यक्तिगत उपयोग का नहीं बल्कि संगठित अवैध कारोबार से भी जुड़ा हो सकता है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि लकड़ी किस वन क्षेत्र से काटी गई, इसे वहां तक कैसे पहुंचाया गया और इसके पीछे किन लोगों का नेटवर्क सक्रिय था। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि इस अवैध भंडारण में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
वन अपराध किया गया दर्ज
प्रथम दृष्टया मामला वन अपराध का पाए जाने पर वन विभाग ने अवैध भंडारण के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके बाद मौके से करीब 50 क्विंटल खैर काष्ठ जब्त कर विभागीय वाहन से वन विभाग के डिपो पहुंचाया गया। जब्त लकड़ी को सुरक्षित रखकर उसकी माप, मूल्यांकन और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।