सतना में पशु बचाओ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, कंटेनर और ट्रक से 96 मवेशी मुक्त, छह तस्कर गिरफ्तार।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे पशु बचाओ अभियान के तहत एसपी हंसराज सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। जारी अभियान के तहत नागौद और कोठी पुलिस ने कंटेनर और ट्रक में मवेशियों को यूपी के बूचड़खाने ले जा रहे जबलपुर और सीधी के 6 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर कंटेनर एवं ट्रक में क्रूरता पूर्वक लोड 96 मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित रखवाया गया। दो आरोपी फरार चल रहे जिनकी तलाश की जा रही है।
नागौद के रास्ते जाना था नरैनी
इस संबंध में टीआई नागौद अशोक पांडेय ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कंटेनर में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लोड कर जबलपुर से नागौद के रास्ते यूपी के नरैनी जिला बांदा की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिंहपुर चौराहा में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कंटेनर क्र. एमएच 04जीसी/5032 को रुकवाया। जांच करने पर कंटेनर में मवेशी क्रूरतापूर्वक लोड मिले। कंटेनर में लोड 35 नग पड़वा व 20 नग छोटी-बड़ी भैंसों को नीचे उतरवा कर सुरक्षित रखवाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी इमरान खान पिता नूर खान निवासी आजाद नगर मोहरिया थाना हनुमानताल जिला जबलपुर, आमिर असरफ पिता मो. नौसाद निवासी मंडी मदार टेकरी जिला जबलपुर, मो. तौफीक पिता मो. नईम निवासी मंडी मदार टेकरी थाना हनुमानताल जिला जबलपुर और जिसान रजा पिता रहीस रजा निवासी मंडी मदार टेकरी जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया गया।
सोनौर चौराहा पर की गई घेराबंदी
कोठी टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि मवेशी से लोड ट्रक के कोठी के रास्ते यूपी के बूचड़खाने जाने की सूचना पर शुक्रवार- शनिवार की दरम्यानी रात सतना से आने वाले रास्ते में सोनौर मोड़ के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक क्र. एमपी 19एचए/7790 को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक में 17 नग भैस व 24 नग पड़ा क्रूरता पूर्वक लोड मिले। ट्रक में बैठे व्यक्तियों के पास पशु खरीदने- बेंचने के दस्तावेज नहीं थे। मवेशियों को मुक्त कराया गया तत्पश्चात आरोपी पैगाम अली पिता अहमद अली निवासी सजवानी थाना अमिलिया जिला सीधी और अजीज खान पिता मो. अजीम खान निवासी खोचीपुर थाना बहरी जिला सीधी को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी निहाल अख्तर निवासी जवाहर नगर और आयुष खान पिता मो. अली निवासी सजवानी जिला सीधी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम, मप्र कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण कायम कि या गया है।
निहाल ने बना रखा है सिंडीकेट
कोठी पुलिस से बच निकला निहाल अख्तर निवासी जवाहर नगर पशु तस्करी का सरगना है। निहाल ने सतना के अलावा सीधी, शहडोल के मवेशी तस्करों का सिंडीकेट बना रखा है। ट्रक,कंटेनर व पिकअप वाहन में मवेशियों को सतना जिले से यूपी तक प्रवेश दिलाने के लिए निहाल के द्वारा सभी पशु तस्करों से थानावार इंट्री वसूली जाती है। निहाल की इंट्री पर अलग-अलग पशु तस्करों की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां सतना जिले से होकर यूपी जाती हैं। निहाल के अलावा समीर का नाम सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि पशु तस्करी में एकतरफा दबदबा बनाए रखने के लिए निहाल और समीर के बीच दुश्मनी चली आ रही है। निहाल के सिंडीकेट से जुड़े लोग और विरोधी गुट के लोग एक- दूसरे की गाड़ियों का प्वाइंट पुलिस तक को देते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।