सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी चार वर्षीय चचेरी बहन से दुराचार किया। ग्रामीण महिलाओं की सतर्कता से मासूम को बचाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार को रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। बड़े पिता के बेटे ने अपने चाचा की चार वर्ष की मासूम बहन के साथ हैवानियत की। मासूम को बचाने आई महिलाओं पर आरोपी ने पत्थर बरसाए। बावजूद इसके महिलाओं ने रिश्ते को कलंकित कर बहन के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी के चंगुल से मासूम को छुड़ाया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा दुराचार की शिकार मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
आंगनबाड़ी से घर लौटी थी पीड़िता
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उचेहरा थाना अंतर्गत रहने वाली 4 वर्ष की मासूम बालिका सोमवार को गांव की आंगनबाड़ी गई हुई थी, जहां से वह दोपहर 12.30 बजे के करीब घर लौटकर आई। घर आने के बाद मासूम बालिका घर से कुछ दूर स्थित जामुन के पेड़ के पास जाकर जमीन पर गिरी जामुन बिन रही थी। इसी दौरान मासूम के बड़े पिता का 18 वर्षीय बेटा आया, युवक ने चचेरी बहन को लालच दिया कि यह जामुन बेकार है, गांव के बाहर जामुन का जो पेड़ है उसके जामुन बेहद मीठे हैं। जामुन दिलाने के बहाने युवक 4 वर्षीय चचेरी बहन को लेकर रेलवे ट्रैक की तरफ ले गया।
महिलाओं पर बरसाए पत्थर
चार वर्षीय चचेरी बहन को लेकर आरोपी युवक रेल ट्रैक के किनारे झाड़ियों के बीच ले गया। झाड़ियों के बीच ले जाकर आरोपी ने रिश्ते की चचेरी बहन के साथ मनमानी शुरू कर दी। दुराचार की शिकार मासूम पीड़िता रोने लगी। पीड़िता की रोने की आवाज खेतों से गांव लौट रहीं महिलाओं ने सुनी। तब वे रेल ट्रैक के किनारे झाड़ियों के पास गईं जहां उन्होंने युवक को मासूम के साथ मनमानी करते हुए देखा। महिलाओं के द्वारा मासूम को बचाने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। बावजूद इसके महिलाओं ने आरोपी के चंगुल से मासूम को छुड़ा लिया और पकड़कर आरोपी को भी पीटा। महिलाओं के द्वारा मासूम को उसके परिजनों के पास ले जाया गया।
पीड़िता की तबियत स्थिर
मासूम के साथ दुराचार की जानकारी लगने पर परिजन उसे लेकर उचेहरा थाना आ गए। दुराचार की शिकार पीड़िता की तबियत रक्तस्राव होने की वजह से डरने लगी थी, लिहाजा उसे पुलिस के द्वारा आनन- फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया कि मासूम पिता की तबियत खतरे से बाहर है। चिकित्सक उसकी तबियत पर नजर रखे हुए हैं। इधर उचेहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।