सतना जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन 9 सितंबर से बंद पड़ी है। प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज जांच न होने से लौट रहे हैं और कई को निजी संस्थानों में दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। अनुबंधित संस्था सिद्धार्थ सीटी स्कैन एंड एमआरआई सेंटर की लापरवाही पर जुर्माने की तैयारी की जा रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन एक सप्ताह से बंद पड़ी है,14 सितंबर को भोपाल से आए इंजीनियर द्वारा मदर बोर्ड का पार्ट लगाया भी गया लेकिन मशीन स्टार्ट नहीं हुई। सीटी स्कैन मशीन बंद होने से रोजाना 50 से ज्यादा मरीज बगैर सीटी स्कैन कराए लौट रहे हैं। इसके अलावा कई मरीज दोगुने दामों में निजी संस्थान जाने को भी मजबूर हो रहे हैं। मरीजों की इस विपदा को देखते हुए जिला अस्पताल में स्थापित आउट सोर्स संस्था सिद्धार्थ सीटी स्कैन एन्ड एमआरआई सेंटर पर जुर्माना लगाने की तैयारी चल रही है, इसके लिए जिला अस्पताल प्रबंधन पत्र लिखने जा रहा है। बताया गया कि सीटी स्कैन मशीन के मदर बोर्ड का पार्ट नहीं उपलब्ध होने के कारण मशीन बिगत 9 सितंबर से बंद पड़ी है।
प्रतिदिन 50 मरीजों का होता है स्कैन
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से ज्यादा मरीजों का सीटी स्केन किया जाता है। मशीन की खराबी के चलते बेशक मरीजों को मजबूरन दूसरी जगह ज्यादा कीमत पर सीटी स्केन कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में संचालित सीटी स्केन मशीन में आयुष्मान कार्ड और दीनदयाल उपचार योजना के हितग्राहियों की जांच नि:शुल्क एवं सामान्य मरीजों की जांच 933 रुपए में की जाती है।
जुर्माने का है प्रावधान
बड़ी बात यह है कि मशीन एक सप्ताह से बंद पड़ी है लेकिन अनुबंधित संस्था द्वारा केवल रिसर्च एंड डेवलेपमेंट यानि आरएन्डडी ही की जा रही है। अभी तक मदर बोर्ड में फाल्ट था अब किसी अन्य पार्ट में खराबी बताई गई। बताया गया कि आउटसोर्स संस्था के लचर व्यवस्था के चलते अस्पताल प्रबंधन द्वारा जुर्माना भी लगाया जायेगा। जिला अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि किसी भी आउटसोर्स संस्था को मशीन बंद होने के 48 घंटे तक की छूट दी जाती है, तब तक संस्था को कम्प्लेन लॉक कर मशीन का सुधार किया जाना आवश्यक है, इसके बाद प्रतिदिन के हिसाब से नियमानुसार जुर्माना लगाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि कंपनी का अनुबंध भोपाल की संस्था से है। मशीन बनने के बाद कंपनी को पत्राचार किया जायेगा और जुमार्ने की राशि वसूली जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में संचालित सीटी स्कैन का जिम्मा आउटसोर्स संस्था सिद्धार्थ सीटी स्कैन एंड एमआरआई सेंटर को दिया गया है जो कि पीपीपी मोड़ पर संचालित है।
रिस्टार्ट करने के बाद नहीं हुई स्टार्ट
बताया गया कि रविवार को भोपाल की अनुबंधित कंपनी के इंजीनियर द्वारा मशीन के मदर बोर्ड के फाल्ट पार्ट को लाकर बदला तो गया लेकिन जैसे ही मशीन को रिस्टार्ट किया गया मशीन स्टार्ट नहीं हो पाई। इंजीनियर द्वारा दोबारा मशीन को जांचने के लिए खोला गया लेकिन फाल्ट नहीं मिला। हालांकि संदेह के दायरे में इंजीनियर द्वारा मशीन के एक अन्य मदर बोर्ड के पार्ट को निकालकर चेक करने के लिए ले जाया गया। बताया गया कि मशीन का फाल्ट मदर बोर्ड से लग रहा था उसे तो बदल दिया गया,अब किसी अन्य पार्ट में खराबी की वजह से मशीन शुरू नहीं हो पा रही है। सूत्रों की माने तो अभी सीटी स्कैन मशीन चालू होने में कम से कम दो दिन का समय और लगेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।