सतना जिला अस्पताल में एक युवक बाइक लेकर प्रथम तल स्थित आइसोलेशन वार्ड तक पहुंच गया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे और दो सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया। बताया गया कि अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर स्थित आइसोलेशन वार्ड तक एक युवक बाइक लेकर पहुंच गया। यह दृश्य देखकर अस्पताल कर्मी और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। प्रारंभिक तौर पर इसे सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना गया, इस पर जिला अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा द्वारा अस्पताल की सुरक्षा में लगे दो सिक्योरिटी गार्डों संतोष सेन और जयप्रकाश को सेवा से निष्कासित करने आउटसोर्स संथा को पत्राचार किया है।
जानकारी के अनुसार युवक सीताराम सोनी के परिजन अंजनी सोनी (46 वर्ष) निवासी खुटहा नयागांव का इलाज चल रहा था, जो आइसोलेशन वार्ड क्रमांक-10 में भर्ती थे और चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रीवा रेफर किया था। परिजनों ने आरोप लगते हुए कहा कि मरीज को वार्ड से नीचे लाने के लिए उन्हें समय पर स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हुआ तो मजबूरी में बाइक लेकर अस्पताल के पिछले गेट से होते हुए फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गया। प्रबंधन ने बताया परिजनों द्वारा मरीज की सोनोग्राफी कराने व्हील चेयर का उपयोग किया गया था। परिजनों के मुताबिक युवक मरीज को बाइक पर बैठाकर ले जाना चाहता था, लेकिन मरीज की हालत को देखते हुए ऐसा संभव नहीं हो सका। मरीज ने बाइक पर बैठने से मना कर दिया, जिसके बाद युवक वापस लौट आया। इस दौरान अस्पताल परिसर में बाइक पहुंचने की घटना चर्चा का विषय बन गई। मामले की जानकारी जब जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह एवं प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा को मिली तो उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया।अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज को सुरक्षित तरीके से एम्बुलेंस के माध्यम से रीवा भेजा गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।