सतना जिला अस्पताल में अराजक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। टीबी वार्ड के सामने युवकों ने स्टंट और अभद्रता की। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं तथा मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा चिंता का विषय बनी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल इस समय आराजक तत्वों का गढ़ बन गया है। यहां सुरक्षा में चूक एक दिन बड़ा घटनाक्रम बन सकती है। कभी अस्पताल परिसर तो कभी वार्डों में घुसकर आराजक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा इसके बावजूद प्रबंधन और प्रशासन कोई भी ऐक्शन नहीं ले रहा। सोमवार को टीबी वार्ड के सामने ही ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया जिसने सुरक्षा तंत्र को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। संवेदनशील क्षेत्र में स्टंट, डॉक्टरों से विवाद & सोमवार को दोपहिया वाहन से आए दो युवकों ने न केवल स्टाफ से बदतमीजी की, बल्कि टीबी वार्ड के सामने ही बाइक से स्टंट करने लगे। इस दौरान वार्ड की ओर आ रहा स्टाफ तेज गाड़ी की चपेट में आने से भी बचा। जिस पर अस्पताल स्टाफ द्वारा इन लोगों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे उल्टा अभद्रता पर उतर आए। विवाद बढ़ता देख चिकित्सकों द्वारा भी मना किया गया लेकिन वे नहीं माने और दोनों युवक बहस और अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख काफी देर बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
मरीजों की सुरक्षा पर खतरा & बताया गया कि टीबी वार्ड के सामने इन दिनों अराजक तत्वों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड के सामने खाली पड़ी जगह का गलत उपयोग करते हुए लोग पीछे के गेट से गाड़ियां अंदर ले आते हैं और वहीं बैठकर नशा एवं अन्य गतिविधियां करते हैं। हाल ही में नशे में धुत युवक द्वारा अस्पताल परिसर में बाइक घुमाने का मामला सामने आया था जिस पर लापरवाही के चलते दो सुरक्षा गार्डों की सेवा समाप्त की गई थी, इसके बावजूद अराजक तत्वों की आवाजाही पर रोक नहीं लग पाई।
बढ़ानी होगी सुरक्षा
अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अब केवल कार्रवाई या सेवा समाप्ति से काम नहीं चलेगा। अस्पताल प्रबंधन को स्थायी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करनी होगी। पीछे के गेट पर नियंत्रण और निगरानी बढ़ाना चाहिए वहीं संवेदनशील वार्डों के आसपास पुलिस या अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की जानी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
CII इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की ऊर्जा योजनाओं पर चर्चा की। जानिए कैसे एमपी सौर, पवन और 24 घंटे हरित ऊर्जा के साथ देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।
असम के नागांव जिले में 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भोपाल में मास्टर प्लान की मांग और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राजनीतिक प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी।
मैहर जिले में 32 बाल मृत्यु मामलों में बर्बल ऑटॉप्सी नहीं होने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई। तीन दिन में जांच पूरी कर सीडीआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।