सतना जिले के नागौद तहसील के द्वारी खुर्द गांव में सड़क नहीं होने के कारण एक महिला को इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। परिजन चारपाई पर मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे। घटना राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के विधानसभा क्षेत्र की है, जिससे प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।

नागौद तहसील के द्वारी खुर्द में सामने आई शर्मनाक तस्वीर, सिस्टम पर उठे सवाल
सतना, स्टार समाचार वेब
एक तरफ इंसान जहां चांद पर पहुंच रहा है, सरकार लोगों को हवाई सुविधाएं मुहैया करा रही है। देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी गांव हैं जो आजादी के 78 साल बाद भी सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मोहताज हैं। गांव में सड़कें न होने से लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा लिहाजा उनकी मौत हो रही है, बावजूद इसके समूचा सिस्टम फीलगुड की स्थिति में है। ऐसे ही फीलगुड का एक नजारा जिले के नागौद तहसील के द्वारी गांव में सामने आया जहां सड़क न होने की वजह से एक महिला मरीज को समय से इलाज नहीं मिल पाया और उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि लगभग 500 मीटर कच्चा रास्ता होने की वजह से घर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाने की वजह से परिजन महिला को ‘चारपाई’ पर लेकर कच्चे रास्ते से अस्पताल जा रहे थे, जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत ने समूचे सिस्टम को कटघरे पर खड़ा कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने इस मामले में ट्विट कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पूरे मामले में सबसे शर्मनाक पहलू तो यह है कि यह घटना जिस क्षेत्र में हुई है वह क्षेत्र प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के विधानसभा क्षेत्र में आता है।
प्रशासन का दावा, कैंसर पीड़ित थी मृतका
एम्बुलेंस न मिलने से चारपाई पर इलाज के लिए अस्पताल जिस महिला (कल्ली पति भूरा) को परिजन ले जा रहे थे उसकी मौत के बाद नींद से जागे प्रशासन ने पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय कल्ली के हार्ड में वाल्व खराब था उसे ओवरियन कैंसर था, इसका इलाज पहले से चल रहा था। एक दिन पहले ही परिजन नागपुर से लाए थे। यहां सवाल यह उठता है कि मृतका कल्ली को कौन सी बीमारी थी यह एक डाक्टर बताएगा या फिर प्रशासन।
पर्दा डालने पर उतरा प्रशासन
द्वारी खुर्द की शर्मनाक घटना के बाद बैकफुट पर आए स्थानीय प्रशासन ने अब पूरे मामले पर पर्दा डालने या लीपा-पोती की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुल सात घरों की इस बस्ती में लगभग 70 लोग रहते हैं। प्रशासनिक दावे के मुताबिक अंत्येष्ठी के लिए मृतका के परिजनों को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा नागौद एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा एवं जनपद सीईओ ने मौके का निरीक्षण भी किया। बताया तो यहां तक जाता है कि एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ से सड़क से संबंधित जांच रिपोर्ट तलब की है। स्थानीय प्रशासन के दावे में बताया गया है कि मुख्य मार्ग से लगभग एक किमी दूर द्वारी खुर्द के लिए कच्चा मार्ग पूर्व में प्रचलन में है, बरसात के कारण गडढे हो गए हैं जिसको तत्कालिक रूप से मुरुम द्वारा भरवा दिया गया है। प्रशासन के इस दावे के बाद बड़ा सवाल यह उठता है कि द्वारी खुर्द का वह मुख्य मार्ग कौन सा है जिसे छोड़कर लोग कच्चे रास्ते से मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे।
महिला की मौत का जिम्मेदार कौन?
नागौद तहसील की द्वारी खुर्द में सड़क न होेने की वजह से एक महिला की मौत ने समूचे सिस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? प्रशासनिक तंत्र या जनप्रतिनिधि, दोनों की जिम्मेदारी बराबर की है, सबसे छोटी इकाई की बात करें तो ग्राम पंचायत में सरपंच होता है जिसकी जवाबदारी गांव के समग्र विकास की होती है, उसके बाद प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने वाला सचिव जिस पर विकास का ब्लू प्रिंट तैयार करने की जिम्मेदारी होती है। इन सबके आगे निकले तो एसडीएम और विधायक की भी अपनी एक महती जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी तब और बढ जाती है जब विधायक प्रदेश के मंत्रिमंडल में मंत्री हों।
घटना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रतिमा
द्वारी खुर्द की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि मृतक के परिजनों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं, उन्होंने कहा कि लोगों ने अहरी में घर बना रखा था जिस वजह से उन्हें आवागमन के लिए कच्चे रास्ते का उपयोग करना पड़ा। ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए सीईओ को निर्देशित किया गया है कि जितने भी कच्चे रास्ते हैं सभी को मोटरेवल कर चलने लायक बनाया जाए।
सड़क न होने के लिए जिम्मेदार कौन : कल्पना
द्वारी की घटना को लेकर रैगांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़कों के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं बावजूद इसके चाहे सीधी हो या रैगांव, सड़कों की हालत कैसी है इन दो घटनाओं से समझी जा सकती है। उन्होंने राज्य सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि रैगांव की मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र में सड़क न होेना दुर्भाग्यपूर्ण है, पूर्व विधायक ने सवाल किया कि सड़क न होने के लिए कौन जिम्मेदार है?
पूर्व मंत्री ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया
द्वारी गांव में महिला की मौत को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की नाकामी और लापरवाही ने एक और महिला की जान ले ली। उन्होंने कहा कि सड़क न होने के कारण गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई जिससे मरीज की रास्ते में मौत हो गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि क्या हमारी सरकार इतनी असंवेदनशील हो चुकी है कि अब प्रदेशवासियों की मौत से भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास नहीं सिर्फ विनाश हो रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।