सतना सर्किल में मार्च क्लोजिंग से पहले बिजली बिल वसूली लक्ष्य से काफी पीछे है, 86.05 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले केवल 37.94 करोड़ वसूले गए, अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई और कनेक्शन विच्छेदन के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मार्च माह को अब मात्र तीन दिन शेष हैं और सतना सर्किल को बिजली बिल की वसूली के लक्ष्य को पूरा करने इन बचे हुए दिनों में 48.11 करोड़ रुपए की वसूली करनी होगी जो कि असंभव सा लग रहा है। राजस्व वसूली में बिजली कंपनी के अधिकारियों के लगातार कार्रवाई के बाद अभी तक सतना सर्किल में केवल 44.09 प्रतिशत ही राजस्व वसूली हो पाई है। बताया गया कि सतना वृत्त अंतर्गत मार्च माह में 6 डिवीजनों को 86.05 करोड़ रुपए की बिजली बिल वसूली का का लक्ष्य दिया गया था। जिसके विरुद्ध मार्च माह के 28वें दिन तक 37.94 करोड़ रुपए राशि की ही बिजली बिल वसूली हो पाई है, जो कि लक्ष्य का 44.09 प्रतिशत ही है। विभाग की इस कमजोर प्रगति पर अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए बचे हुए शेष दिनों में बकायादारों के खिलाफ कनेक्शन विच्छेदन की बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
रामपुर बाघेलान डिवीजन की प्रगति निराशाजनक
बताया गया कि बिजली बिल की सर्वाधिक 10.56 करोड़ रुपए यानि 63.08 प्रतिशत वसूली शहर संभाग में हुई, जबकि सबसे कम वसूली 24.31 प्रतिशत रामपुर बाघेलान डिवीजन में हुई। रामपुर बघेलान डिवीजन में 18.35 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध केवल 4.46 करोड़ रुपए का ही राजस्व वसूल गया जो कि निराशाजनक है।
कार्रवाई के बाद भी नहीं बढ़ रहा राजस्व
सतत बिजली सप्लाई और राजस्व वसूली पर जोर देने के बावजूद भी लक्ष्य के अनुसार प्रगति नहीं पाई गई। राजस्व वसूली के लिए बिजली बिल वसूली अभियान को शुरू किया गया यहां तक कि डिफाल्टरों के खाते भी सीज कराए, इसके बावजूद भी बिजली बिल कि वसूली लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। कुछ जानकारों ने यह भी बताया कि कई संभागों के अधिकारियों ने पहले रुचि नहीं ली, जिसके चलते लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति कम मिली। मार्च क्लोजिंग में अब सिर्फ तीन दिन शेष है ऐसे में लक्ष्य कैसे पूर्ण हो पाएगा?
लक्ष्य और वसूली की स्थिति
| संभाग | लक्ष्य | वसूली | प्रतिशत |
| शहर | 16.74 | 10.56 | 63.08 |
| ओएंडएम | 17.43 | 7.51 | 43.09 |
| रामपुर बाघे. | 18.35 | 4.46 | 24.31 |
| मैहर | 13.38 | 7.69 | 57.47 |
| नागौद | 9.53 | 3.67 | 38.51 |
| अमरपाटन | 10.62 | 4.05 | 38.14 |
| कुल | 86.05 | 37.94 | 44.09 |
(लक्ष्य और वसूली के आंकड़े करोड़ में हैं)


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।