सतना शहर में बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में 1415 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। 27.38 लाख रुपये की बकाया राशि पर की गई कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। 7454 उपभोक्ताओं को चिन्हित कर सात दिनों तक यह अभियान जारी रहेगा।

सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली विभाग द्वारा शहर संभाग अंतर्गत विशेष विद्युत डिस्कनेक्शन अभियान चलाने से बिजली बकायादारों में खलबली मची हुई है। कोलगवां में 6, मुख्तियारगंज में 6, टाऊन में 5, टिकुरिया टोला में 4 एवं आरईएस में 7 टीमों समेत कुल 28 टीमों के 78 कर्मचारियों के साथ बुधवार से शुरू हुए मीटर डिस्कनेक्शन अभियान के तहत बिल न जमा करने वाले 7454 उपभोक्ताओं को बिजली विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है। इन कनेक्शन को एक सप्ताह में काटने के आदेश दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कई क्षेत्रों के बकायादारों की बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। दो दिन में 1415 बिजली बकायादारों की बिजली कनेक्शन काटे गए जिन पर 27.38 लाख बकाया था। बुधवार को 14.89 लाख बकाया के 779 बकायादारों पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बाद गुरुवार को शहर संभाग अंतर्गत 12.59 लाख बकाया के 636 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। विद्युत विभाग की दिन भर चली कार्रवाई के बाद कंप्लेंट सेंटर में कनेक्शन जुड़वाने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। गुरूवार की देर शाम तक कनेक्शन जोड़ने की 5 सौ से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई ।
इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
गुरुवार को कोलगवां के 3.13 लाख के 141 कनेक्शन, मुख्तियार गंज के 2.17 लाख के 123 कनेक्शन, आरईएस के 4.21 लाख के 165 कनेक्शन, टाउन में 1.96 लाख के 110 कनेक्शन एवं टिकुरिया टोला के 1012 लाख के 97 कनेक्शन डिसकनेक्ट किए गए। बुधवार को कोलगवां वितरण केंद्र में 4.45 लाख रुपए के 176 कनेक्शन, मुख्तियारगंज में 3.14 लाख रुपए के 121 कनेक्शन, टाऊन में 2.41 लाख रुपए के 144 कनेक्शन, टिकुरिया टोला में 1.67 लाख रुपए के 113 कनेक्शन एवं आरईएस में 3.22 लाख रुपए के 171 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे गए।
आरसीडीसी चार्ज को लेकर नाराजगी
बिजली बिल जमा करने विभाग द्वारा दी गई 10 दिन की अवधि के बाद विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने की कार्रवाई की जाती है, जिसे पुन: जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को 340 रुपए आरसीडीसी चार्ज बिल के अतिरिक्त वसूला जा रहा है। उपभोक्ताओं ने आरडीसी चार्ज को लेकर नाराजगी जताई है।
एसई की दो टूक, समय सीमा में पूर्ण करें कार्य
बिजली विभाग द्वारा शहर संभाग में चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान को उस वक्त और बल मिला जब विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने को कहा गया। सतना वृत के अधीक्षण अभियंता द्वारा गुरुवार को विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मिली जानकारी के अनुसार सतना वृत के अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा द्वारा सबसे मुख्य केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजनांतर्गत चल रहे फीडर सेपरेशन के कार्य, विभागीय कार्य योजना, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व संग्रहण, बिलिंग दक्षता से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की गई।इसके अलावा राजस्व संग्रहण बढ़ाने हेतु अधिकारियों को और कड़ाई करने एवं बिजली बिल के बड़े बकायादारों की सूची जारी करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अधीक्षण अभियंता द्वारा आरडीएसएस योजना के महत्वपूर्ण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को समय सीमा में संतोष पूर्ण निराकरण करने के लिए कहा गया। बैठक में समस्त संभागों के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
विभाग द्वारा 7454 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन चिन्हित किए गए हैं, जिन पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। ये अभियान अभी सात दिनों तक लगातार जारी रहेगा।
नीलाभ श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता, शहर संभाग सतना
पूर्व में चिन्हित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी की गई थी एवं लगातार फोन के माध्यम से उन्हें सूचना दी गई थी, जिसके बाद भी पेमेंट न होने पर कनेक्शन काटा गया।
अवनीश पांडे, सहायक अभियंता राजस्व

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।